फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशांत ने रणवीर पर निकाला गुस्सा, 'बेफिक्रे' को लेकर कही ये बात

Tue, 03 Jan 2017 03:44 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने रणवीर सिंह और उनकी हालिया रिलीज 'बेफिक्रे' को लेकर ऐसी बात बोली है कि रणवीर जानकर हैरान रह जाएंगे। दरअसल ऐसी खबरें हैं जिनमें कहा जा रहा है कि फिल्म 'बेफिक्रे' रणवीर से पहले सुशांत को ऑफर की गई थी। सुशांत ने इसका खंडन तो किया लेकिन साथ ही ऐसी बात भी कह गए जो रणवीर को चुभ सकती है।
विज्ञापन

सुशांत ने 'बेफिक्रे' को लेकर बोली ऐसी बात कि रणवीर हो जाएंगे आगबबूला

2 of 5
मीडिया को जारी किए गए एक स्टेटमेंट में सुशांत ने कहा, 'मैं बताना चाहूंगा कि मुझे 'बेफिक्रे' कभी भी ऑफर नहीं हुई और अगर होती भी तो मैं वो फिल्म बिल्कुल नहीं करता। मैं ये बात फिल्म का रिजल्ट देखने के बाद नहीं कह रहा हूं बल्कि इसके लिए मेरी अपनी एक वजह है। अगर ये प्रोडक्शन हाउस मुझे 'ब्योमकेश बख्शी' ऑफर करता तो मैं कर लेता यहां तक कि इस प्रोडक्शन हाउस के साथ मैं शेखर कपूर की फिल्म 'पानी' भी कर लेता क्योंकि उसमें कई अहम मुद्दे उठाए गए हैं।'
विज्ञापन

सुशांत ने 'बेफिक्रे' को लेकर बोली ऐसी बात कि रणवीर हो जाएंगे आगबबूला

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुशांत ने आगे कहा, 'अगर 'बेफिक्रे' आज के युवा और उसके रोमांस को उसी तरह से दिखाती जैसा कि फिल्म जोर देती आ रही थी तो काफी अच्छा रहता। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और इसलिए मैं इसमें कोई दिलचस्पी नहीं रखता। लेकिन मैं ये नहीं कह रहा हूं कि सिर्फ सामाजिक और गंभीर मुद्दों पर फिल्में बनानी चाहिए, ' द जंगल बुक' जैसी काल्पनिक फिल्म भी काफी लोकप्रिय हुई थी।। लेकिन मेरा मानना है कि आपको सबसे पहले ये जानने की जरूरत है कि आप क्या बना रहे हैं और क्या बताना चाहते हैं।'

सुशांत ने 'बेफिक्रे' को लेकर बोली ऐसी बात कि रणवीर हो जाएंगे आगबबूला

4 of 5
सुशांत सिंह का ये कमेंट काफी चौंकाने वाला है। अब उन्होंने रणवीर और उनकी फिल्म को लेकर इस तरह की बातें क्यों बोलीं ये तो पता नहीं पर लग रहा है कि शायद सुशांत इस बात की खुन्नस निकाल रहे हैं कि उनके गुरु आदित्य चोपड़ा ने उन्हें छोड़कर रणवीर को अपना पोस्टर ब्वॉय बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुशांत ने 'बेफिक्रे' को लेकर बोली ऐसी बात कि रणवीर हो जाएंगे आगबबूला

5 of 5
रणवीर भी इस पर चुप बैठने वाले नहीं हैं। देखते हैं कि वो सुशांत के इस कमेंट पर क्या कहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें