फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वर्ल्ड टाइगर डे पर PMO को याद आई सलमान खान की फिल्में, ट्वीट कर लोगों को दी नसीहत

Mon, 29 Jul 2019 06:07 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
PM Narendra Modi, Salman Khan - फोटो : amar ujala
दुनियाभर में 29 जुलाई को वर्ल्ड टाइगर डे मनाया गया है। इस खास दिन को देश की कई बड़ी हस्तियों ने टाइगर्स को लेकर सोशल मीडिया के जरिए अपने विचार भी रखे और हर साल टाइगर्स की संख्या में हो रही कमी को लेकर भी प्रतिक्रिया दी। इस बीच प्रधानमंत्री आफिस (PMO) ने वर्ल्ड टाइगर डे पर बेहद खास ट्वीट किया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी - फोटो : पीटीआई
दरअसल प्रधानमंत्री के कार्यलय ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर टाइगर्स को लेकर ट्वीट किया। उन्होंने ये ट्वीट बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्म सुपरहिट फिल्म ‘एक था टाइगर’ और ‘टाइगर जिंदा है’ से जोड़कर किया है। इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
ek tha tiger - फोटो : file photo
पीएमओ ऑफिस ने अपने ट्वीट में लिखा- मैं इस क्षेत्र से जुड़े लोगों से यही कहूंगा कि जो कहानी ‘एक था टाइगर’ के साथ शुरू होकर ‘टाइगर जिंदा है’ तक पहुंची है, वो वहीं न रुके। केवल टाइगर जिंदा है, से काम नहीं चलेगा। बाघ संरक्षण से जुड़े जो प्रयास हैं उनका और विस्तार होना चाहिए, उनकी गति और तेज की जानी चाहिए। 
 

 

4 of 5
tiger zinda hai - फोटो : file photo
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस ट्वीट को सलमान खान के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। आपको बता दें कि सलमान खान की फिल्म ‘एक था टाइगर’ साल 2012 में आई थी। इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। इस फिल्म में गिरीश कर्नाड जैसे दिग्गज अभिनेता के साथ सलमान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
tiger zinda hai - फोटो : file photo
‘एक था टाइगर’ की शानदार सफलता को देखते हुए इस फिल्म का सीक्वल ‘एक था टाइगर’ साल 2017 में आया था। इस फिल्म में भी सलमान खान और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में थीं। ‘एक था टाइगर’ ने बॉक्स ऑफिस अच्छी-खासी कमाई भी की थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें