10 सितंबर को विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस मनाया जाता है। WHO के महानिदेशक टेड्रोस अदनोम घेब्रेयसस ने कहा कि 'इस दिशा में मिल रही कामयाबी के बावजूद आज भी हर 40 सेकंड में एक व्यक्ति आत्महत्या कर रहा है। हर मृत्यु परिवार, दोस्तों और कलीग्स के लिए एक ट्रेजेडी होती है, आत्महत्याएं रोकी जा सकती हैं।' ऐसे ही हिंदी फिल्मों में शोहरत और ग्लैमर के बीच, एक लंबी फेहरिस्त है जहां कई कलाकार या तो गुमनामी में मर गए, या सुसाइड से या रहस्यमय हालात में। जैसे जिया खान, प्रत्युषा बनर्जी, परवीन बॉबी, गुरु दत्त। आइए बात करते हैं इन्हीं सितारों की।