फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांप को देवता समझकर पूजती है ये ब्रह्मांड सुंदरी, घर में खूंखार पाइथन के साथ गुजारती हैं वक्त

Mon, 16 Jul 2018 04:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
सुष्मिता सेन
आज वर्ल्ड स्नेक डे है । सांप कितना भी जहरीला क्यों ना हो लेकिन हिंदू सभ्यता में इसे 'नाग देवता' कहकर पूजा जाता है । बॉलीवुड में भी नाग-नागिनों को लेकर कई फिल्म बनी हैं । जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई भी की है । स्नेक डे के मौके पर हम आपको ऐसी हीरोइन के बारे में बताते हैं, जिसने अपने घर में ही सांप पाल रखा है ।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सुष्मिता सेन
इस एक्ट्रेस का नाम है सुष्मिता सेन । जी हां,  1994 में ब्रह्मांड सुंदरी का खिताब अपने नाम कर सुष्मिता ने पूरे देश का सीना गर्व से चौड़ा कर दिया था । इसके बाद उन्होंने 1996 में फिल्म 'दस्तक' से डेब्यू कर बॉलीवुड में कदम रखा। 
विज्ञापन

3 of 7
सुष्मिता सेन
1975 में बंगाली परिवार में जन्मीं सुष्मिता के पिता शुरू सेन  इंडियन एयर फोर्स के पूर्व विंग कमांडर थे । वहीं उनकी मां सुभ्रा सेन एक ज्वैलरी डिजाइनर थीं और उनका दुबई में ज्वैलरी का स्टोर था। सुष्मिता को बचपन से ही रेंगने वाले जानवर बहुत पसंद थे ।

4 of 7
सुष्मिता सेन
इस प्यार के चलते सुष्मिता ने अपने ही घर में एक पाइथन पाल लिया । पाइथन जैसे खूंखार सांप को हैंडल करना, कोई आसान बात नहीं है । इससे पता चलता है कि सुष्मिता सिर्फ खूबसूरत ही नहीं, बहादुर भी हैं । 
विज्ञापन

5 of 7
सुष्मिता सेन
पाइथन काफी बड़ा होता है लेकिन सुष्मिता उससे भी नहीं डरतीं । 5 सितंबर साल 2006 में छपी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, 'सुष्मिता किसी फिल्म की शूटिंक कर रही थीं । वहां फिल्म के सेट पर एक सांप आ गया । 
विज्ञापन

6 of 7
सुष्मिता सेन
सुष्मिता उससे डरी नहीं बल्कि वो उनके सामने जाकर बैठ गईं और हिंदू मंत्रों का जाप करने लगीं ।' सुष्मिता सांप को नाग देवता की तरह पूजती हैं । इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि सुष्मिता के घर में अभी भी पाइथन है कि नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
सुष्मिता सेन
बता दें कि इस समय सुष्मिता लाइम लाइट से दूर रहती हैं । सुष्मिता ने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनकी दो बेटियां  हैं। इन दो बेटियों रेने और अलीशा को सुष्मिता ने गोद लिया है । दोनों बेटियों के साथ सुष्मिता अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं ।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें