फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World Food Day 2024: फिल्मों में है 'खाने' के इर्द गिर्द कहानी, मनोरंजन के साथ भूख को भी बढ़ाती हैं ये फिल्में

Wed, 16 Oct 2024 11:17 AM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड फिल्मों में कहानियों के साथ ही जायके का तड़का भी लगता है। कई ऐसी फिल्में हैं जो खाने या उसे बनाने वाले शेफ के इर्द गिर्द घूमती हैं। वर्ड फूड डे 2024 पर हम आपको बताएंगे ऐसी ही कहानियों के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
खाने पर आधारित फिल्में - फोटो : अमर उजाला
बॉलीवुड में कई विषयों पर कहानियां बुनी जाती हैं। इन फिल्मों की कहानियां दर्शकों को बहुत प्रेरित भी करती हैं। आज वर्ड फूड डे 2024 पर हम आपको बताएंगे उन फिल्मों और कहानियों के बारे में जो खाने और शेफ के इर्द गिर्द घूमती हैं। साथ ही अपनी कहानी से दर्शकों को खूब लुभा चुकी हैं।
विज्ञापन

2 of 5
द लंच बॉक्स - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
द लंच बॉक्स
अभिनेता इरफान खान की कहानी द लंच बॉक्स खाने के डिब्बे से जुड़ी कहानी है। इस फिल्म की कहानी एक खाने के डिब्बे के इर्द गिर्द घूमती है। फिल्म को दर्शकों ने बहुत सराहा था। फिल्म में इरफान खान के अभिनय को काफी सराहा गया था।

Sreenath Bhasi: अभिनेता श्रीनाथ भासी को सड़क दुर्घटना मामले में मिली जमानत, सितंबर में हुआ था हादसा

विज्ञापन

3 of 5
लव शव ते चिकन खुराना - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
लव शव ते चिकन खुराना
यह फिल्म एक ऐसे व्यक्ति पर आधारित है जो रुपये कमाने के लिए विदेश जाता है। बाद में वापस आकर भारत में अपना एक रेस्टोरेंट खोल लेता है। फिल्म में कुनाल कपूर, हुमा कुरैशी ने काम किया है। फिल्म का निर्देशन नवोदित समीर शर्मा ने किया है।

Joker 2: दर्शकों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी 'जोकर 2', लेडी गागा की मौजूदगी भी नहीं कर पाई कमाल

4 of 5
शेफ - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
शेफ
साल 2017 में आई कॉमेडी ड्रामा फिल्म शेफ में सैफ अली खान मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में सैफ ने एक शेफ की भूमिका निभाई है। ये किरदार अपने करियर को लेकर काफी जुनूनी है। वह इसके लिए अपने परिवार से दूर रहता है। फिल्म का निर्देशन राजा कृष्ण मेनन ने किया है।

Alia Bhatt: सामंथा रूथ प्रभु ने की आलिया के अभिनय की प्रशंसा, जिगरा अभिनेत्री ने दी प्रतिक्रिया

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
दावत ए इश्क - फोटो : स्क्रीन ग्रैब
दावत ए इश्क
परिणीति चोपड़ा और आदित्य रॉय कपूर अभिनीत फिल्म दावत ए इश्क को प्रशंसकों ने काफी सराहा था। फिल्म में आदित्य रॉय कपूर भी एक शेफ की भूमिका निभाते हैं, जो लखनऊ में एक बहुत बड़े हॉटेल का मालिक होने के साथ ही शेफ भी है। साल 2014 में आई इस रोमेंटिंक कॉमेडी फिल्म में भी लखनऊ के प्रसिद्ध खानों का जिक्र किया गया है। साथ ही इसके गानों में भी खाने की कई डिशेज के नाम हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें