अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
अभिनेता अक्षय कुमार ने लोगों को पर्यावरण के लिए जागरूक करने के लिए सोशल मीडिया पर बेहद खास वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में बॉलीवुड के कई सितारे अपनी परफॉर्मेंस के जरिए लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में बता रहे हैं। इस वीडियो के साथ अक्षय कुमार ने अपने पोस्ट में लिखा, 'भारत मां के लिए हम सबको एक साथ आना होगा'।