फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉलीवुड के ये एक्टर टीम इंडिया से जुड़े, भारत को फिर जिताएंगे क्रिकेट 'वर्ल्ड कप'

Fri, 31 May 2019 02:21 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 14
83 film cast - फोटो : social media
12वें क्रिकेेट वर्ल्ड कप का खुमार पूरे देश पर छाया हुआ है। एक ओर भारतीय टीम वर्ल्ड कप पर कब्जा करने के लिए पूरी जी जान से जुटी हुई है तो वहीं बॉलीवुड एक्टर्स ने भी कमर कस ली है। यही नहीं बॉलीवुड के इन एक्टर्स को तो कप जीतने से कोई नहीं रोक सकता। दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म '83' की। 1983 का वर्ल्ड कप पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है, यही वजह है कि फिल्म की स्टारकास्ट पर बहुत ध्यान रखा गया।
विज्ञापन

2 of 14
ranveer singh - फोटो : social media
फिल्म 83 में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म के लिए रणवीर सिंह का लुक पिछले दिनों सामने आया था जिसमें वो हूबहू कपिल देव जैसे नजर आए थे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। 
विज्ञापन

3 of 14
Saqib Saleem - फोटो : social media
फिल्म 83 में सुनील गावस्कर का रोल एक्टर ताहिर राज भसीन निभाएंगे। ताहिर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां कश्मीरी-मराठी हैं। ताहिर राज भसीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली से की थी। उन्हें असल पहचान फिल्म मर्दानी से मिली, जिसमें वे विलेन के रोल में नजर आए। 

4 of 14
Tahir Raj Bhasin - फोटो : file photo
फिल्म 83 में सुनील गावस्कर का रोल एक्टर ताहिर राज भसीन निभाएंगे। ताहिर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां कश्मीरी-मराठी हैं। ताहिर राज भसीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली से की थी। उन्हें असल पहचान फिल्म मर्दानी से मिली, जिसमें वे विलेन के रोल में नजर आए। 
विज्ञापन

5 of 14
ammy virk - फोटो : social media
पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू की भूमिका पंजाबी एक्टर-सिंगर एमी विर्क करेंगे। बलविंदर सिंह संधू की गेंदबाजी की शैली सीखने के लिए एमी ने उनकी निगरानी में अभ्यास भी किया।
विज्ञापन

6 of 14
jiiva - फोटो : social media
तमिल एक्टर जीवा '83' में क्रिकेटर कृष्णामचारी श्रीकांत का रोल निभाएंगे। तमिल के मशहूर एक्टर जीवा बॉलीवुड में डेब्यू करेंगे।
विज्ञापन

7 of 14
sahil khattar - फोटो : file photo
यूट्यूबर साहिल खट्टर 83 फिल्म में नजर आएंगे। साहिल खट्टर, मशहूर क्रिकेटर सैयद मुजतबा हुसैन किरमानी की भूमिका में नजर आएंगे। साहिल अपनी एंकरिंग के लिए मशहूर हैं, उन्होंने फीफा वर्ल्ड कप, किकेट और डब्ल्यूडब्ल्यूई में परफॉर्मेंस दी है। यूट्यूब पर साहिल अपनी कॉमेडी वीडियोज के लिए जाने जाते हैं।

8 of 14
chirag patil - फोटो : social media
83 की टीम में संदीप पाटिल मध्यक्रम के बल्लेबाज के रूप में शामिल थे। संदीप की भूमिका में उनके बेटे चिराग पाटिल दिखेंगे। चिराग ने कई मराठी और हिंदी फिल्मों में काम किया है। पिता की भूमिका को पर्दे पर निभाने के लिए चिराग काफी उत्साहित हैं।

9 of 14
Adinath Kothare - फोटो : social media
83 में दिलीप वेंगसरकर की भूमिका मराठी एक्टर आदिनाथ एम कोठारे निभाएंगे। गौरतलब है कि 83 के यादगार मैच में वेंगसरकर ऐन वक्त पर मैल्कम मार्श की बाउंसर बॉल से चोटिल हो गए थे और फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे। 

10 of 14
dhairya karwa - फोटो : social media
हरफनमौला खिलाड़ी रवि शास्त्री का किरदार एक्टर धैर्य कारवा निभाएंगे। धैर्य इससे पहले उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में दिख चुके हैं। अपने रोल के बारे में धैर्य ने कहा कि 'मैं उनके बारे में वो हर चीज जानने की कोशिश कर रहा हूं। उनका रोल करना मेरे लिए सम्मान की बात है।'

11 of 14
dinkar sharma - फोटो : social media
एक्टर दिनकर शर्मा इसमें पूर्व क्रिकेटर कीर्ति आजाद की भूमिका निभाएंगे। टीम के इस सदस्य की घोषणा करते हुए फिल्ममेकर ने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने एक्टर को टीम से जुड़ने पर बधाई देते हुए कहा, ‘दिनकर शर्मा फिल्म में कीर्ति आजाद के रोल से चमकने के लिए तैयार हैं।’

12 of 14
jatin sarna - फोटो : social media
सेक्रेड गेम्स से मशहूर हुए जतिन सरना अब एक और यादगार भूमिका निभाने के लिए तैयार हैं। जतिन फिल्म में यशपाल शर्मा की भूमिका में नजर आएंगे। यशपाल शर्मा ने वर्ल्ड कप में शानदार पारियां खेली थीं।

13 of 14
nishant dahiya - फोटो : social media
एक्टर निशांत दहिया ऑलराउंडर रोजर बिन्नी का किरदार निभाएंगे। रोजर बिन्नी एक ऑलराउंडर रहे हैं। उन्होंने बल्लेबाजी के साथ ही गेंदबाजी में अपना जौहर दिखाया था।
विज्ञापन

14 of 14
hardy sandhu - फोटो : file photo
ऑलराउंडर रहे मदनलाल का रोल एक्टर हार्डी संधू करने जा रहे हैं। हार्डी की ये डेब्यू फिल्म है इससे पहले उन्होंने पंजाबी में कई सुपरहिट गाने दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें