वर्ल्ड कप 2019 में आज भारतीय क्रिकेट टीम का मुकाबला न्यूजीलैंड से हैं। इस वर्ल्ड कप टीम इंडिया का बेहद शानदार प्रदर्शन रहा है। वहीं सेमीफाइनल मुकाबले को देखते हुए क्रिकेट प्रेमी काफी उत्साहित हैं। जहां एक तरह भारतीय खिलाड़ी मैदान में अपने प्रदर्शन की वजह से सुर्खियों में रहते हैं वहीं वो लव लाइफ को लेकर भी हमेशा चर्चा में छाए रहते हैं।
भारतीय क्रिकेट टीम के ऐसे कई खिलाड़ी रह चुके हैं जो बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ अफेयर होने की वजह से सुर्खियों में रह चुके हैं। हम आपको ऐसे ही 5 क्रिकेटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो न सिर्फ बॉलीवुड एक्ट्रेसेस का दिल चुराने में कामयाब रहे, उनसे शादी भी रचाई।
विज्ञापन
2 of 7
युवराज सिंह और हेजल कीच
- फोटो : Instagram
मशहूर क्रिकेटर युवराज सिंह साल 2016 में ब्रिटिश-मॉरीशियन मूल की एक्ट्रेस हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंधे थे। शादी से पहले युवराज और हेजल का अफेयर लंबे समय तक चला था। लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद युवराज सिंह ने हेजल से शादी की थी।
विज्ञापन
3 of 7
mohsin khan
- फोटो : file photo
टेस्ट क्रिकेट में मोहसिन खान लॉर्ड्स में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले पाकिस्तानी बल्लेबाज हैं। उनका नाम बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा रीना रॉय से जुड़ा था। इन दोनों के अफेयर की चर्चा काफी समय तक सुनने को मिली थी। इसके बाद मोहसिन खान ने रीना रॉय संग शादी की थी।
4 of 7
anushka virat
- फोटो : file photo
साल की सबसे चर्चित जोड़ी विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा ने इटली के टस्कनी के आलीशान रिजॉर्ट में 11 दिसंबर को शादी की। साल 2013 में अनुष्का और विराट की मुलाकात एक शैम्पू के एड की शूटिंग के दौरान हुई, जो आगे चलकर गहरी दोस्ती और फिर रिलेशनशिप में बदल गई। हालांकि कई बार दोनों के बीच अलगाव की खबरें भी आईं लेकिन फिर दोनों साथ खड़े नजर आए।
विज्ञापन
5 of 7
जहीर खान, सागरिका घाटगे
- फोटो : file photo
क्रिकेटर जहीर खान ने एक्ट्रेस सागरिका घाटगे से 23 नवंबर 2017 को रजिस्टर्ड मैरिज कर ली। दोनों ने इस इवेंट को सीक्रेट रखा। इससे पहले इसी साल अप्रैल में इस कपल ने गुपचुप सगाई भी की थी। इससे पहले जहीर खान कई साल तक एक्ट्रेस ईशा शेरवानी के साथ रिलेशनशिप में रहे थे। दोनों आईसीसी वर्ल्ड कप-2011 के बाद शादी करने वाले थे, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप हो गया।
विज्ञापन
6 of 7
harbhajan singh and geeta basra
- फोटो : file photo
2015 में बॉलीवुड एक्ट्रेस गीता बसरा और हरभजन सिंह ने अफेयर के बाद अक्टूबर में शादी कर ली। बाद में जुलाई, 2016 में गीता बसरा ने एक बच्ची को जन्म दिया, जिसका नाम ‘हिनाया’ रखा।
क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी और शर्मिला टैगोर की बात ना हो ऐसे कैसे हो सकता है। पटौदी अपने समय में क्रिकेट के हीरो माने जाते थे। मंसूर का दिल आया डिंपल गर्ल शर्मिला टेगौर पर। दोनों ने ऐसे समय में शादी की जब धर्म तो दूर लव मैरिज भी सोचना बड़ी बात थी। दोनों ने शादी ही नहीं की बल्कि ताउम्र एक साथ रहे।