फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा से लेकर प्रीति जिंटा तक, मैरीकॉम को बधाई देने उमड़ा बॉलीवुड

Sun, 25 Nov 2018 05:02 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
mary kom - फोटो : amar ujala
भारतीय महिला मुक्केबाज एमसी मैरीकॉम ने मुक्केबाजी में गोल्ड मेडल जीतकर भारत का नाम रोशन किया है। शनिवार को उन्होंने विश्व चैंपियनशिप में छठीं बार गोल्ड मेडल जीता है। इस मौके पर मैरीकॉम के फैंस सहित हर कोई उन्हें जीत की बधाई दे रहा है। बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा, प्रीति जिंटा और अनुष्का शर्मा ने भी उन्हें बधाई दी है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
Mary Kom - फोटो : file photo
शादी की तैयारियों के बीच प्रियंका चोपड़ा ने मैरीकॉम को ट्वीट कर विश्व चैंपियनशिप में छठीं बार गोल्ड मेडल जीतने पर बधाई दी। उन्होंने लिखा- शानदार, ये बस तुम ही कर सकती हो, विश्व की पहली महिला मुक्केबाज जिसने अभूतपूर्व छठीं बार गोल्ड मेडल जीता है। देश के लिए गर्व करने का मौका है। आप हमेशा प्रेरणास्त्रोत रही हैं।  

 
विज्ञापन

3 of 5
Anushka Sharma - फोटो : Cricktracker
वहीं अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने भी मैरीकॉम को ट्विटर के जरिए बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया- बधाई हो चैंपियन, तुम्हें इतिहास बनाता देख बहुत खुशी हुई, तुम वंडर वुमन हो। अनुष्का शर्मा के इस ट्वीट पर उनके फैंस भी मैरीकॉम को कमेंट में बधाई दे रहे हैं। अनुष्का शर्मा और प्रियंका चोपड़ा के अलावा देश के प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी ने भी मैरीकॉम को जीत पर बधाई दी है। 

 

4 of 5
Preity Zinta - फोटो : file photo
इतना ही नहीं प्रीति जिंटा ने भी उन्हें बधाई दी है। पता हो कि बॉलीवुड में एमसी मैरीकॉम की बायोपिक भी बन चुकी है। उनकी इस बायोपिक में प्रियंका चोपड़ा मुख्य भूमिका में थीं। यह फिल्म साल 2014 में आई थी। दर्शकों ने बड़े परदे पर मैरीकॉम की जिंदगी को काफी पसंद किया था। फिल्म मैरीकॉम का निर्देशन उमंग कुमार ने किया था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
MARY KOM - फोटो : self
आपको बता दें कि 35 वर्षीया मैरीकॉम ने शनिवार को महिलाओं की विश्व मुक्केबाजी चैंपियनशिप में अपने से 13 साल छोटी यूक्रेन की हाना ओखोता को 5-0 से मात देकर इतिहास रचा। मैरीकॉम ने महिलाओं के 48 किग्रा वर्ग में खिताबी जीत हासिल की। तीन राउंड के बाद रेफरियों ने सर्वसम्मति से मैरीकॉम को विजेता घोषित किया। मैरीकॉम ने 16 साल पहले विश्व चैंपियनशिप का अपना पहला गोल्ड मेडल जीता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें