फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 जबरदस्त फिल्में जो हर लड़की को देखनी चाहिए, जरूरी भी है

Tue, 07 Mar 2017 03:17 PM IST
amarujala.com {presented by: Abhishek}
विज्ञापन
1 of 10
deepika
पीकू- पिता-पुत्री के रिश्ते पर कम ही फिल्म देखने को मिली हैं। इस रिश्ते को लेकर शुजीत सरकार ने 'पीकू' एक अनोखी फिल्म बनाई है। अमिताभ बच्चन,दीपिका पादुकोण और इरफान खान का अभिनय फिल्म को देखने लायक बनाता है।
विज्ञापन

2 of 10
पिंक-छेड़खानी किये जाने के बाद मीनल दोस्तों के साथ एक राजनेता के भतीजे के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कोशिश करती है। जब बाद में मामले बिगड़ जाते हैं, तब सेवानिवृत्त वकील,दीपक (अमिताभ) मुकदमा लड़ने के लिए उनकी मदद करता है और जीत दिलाता है।
विज्ञापन

3 of 10
sheena
तेरे संग- टीनएज लव को दर्शाती फिल्म तेरे संग साल 2009 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में दिखाया गया कि 15 साल की माही 17 साल के कबीर की दोस्ती की हदें पार करती है। माही गर्भवती हो जाती है। इस फिल्म का ‌निर्देशन सतीश कौशिक ने किया था।

4 of 10
इंसाफ का तराजू- राज बब्बर और जीनत अमान की बीएल चोपड़ा निर्देशित 'इंसाफ का तराजू' उस दौर की हिट फिल्म रही थी। इस फिल्म के लिए कई पुरस्कार भी मिले। यह फिल्म अमेरिकी फिल्म लिपस्टिक पर आधारित है।
विज्ञापन

5 of 10
लज्जा-रेखा, मनीषा कोईराला, माधुरी दीक्षित और महिमा चौधरी जैसी अभिनेत्रियों के सामने 'लज्‍जा' में अनिल कपूर और जैकी श्रॉफ जैसे उस दौर के बड़े एक्‍टर भी फीके पड़ते नजर आये। इस फिल्म में महिलाओं पर समाज में होने वाले अत्याचारों और उनके खिलाफ इन एक्ट्रेसेस द्वारा उठाए कदम को दिखाया गया है।
विज्ञापन

6 of 10
fashion
फैशन- फिल्‍म  फैशन जो आधुनिक दौर में लड़कियों के सपनों और उनको पूरा करने के संघर्ष को बेहद सच्‍चाई से दिखाती है। फिल्म को मधुर भंडारकर ने ‌निर्देशित किया था। प्रियंका के साथ उतनी ही प्रभावशाली कंगना रनावत भी फिल्‍म में नजर आयीं।
विज्ञापन

7 of 10
damini
दामिनी-अपने समय की हिट हिरोइन मीनाक्षी शेषाद्री ने एक से एक बढ़ कर हिट फिल्‍में दीं। घायल, घातक और शहंशाह जैसी सुपरहिट फिल्‍में देने वानी मीनाक्षी को आज भी दामिनी के लिए ही याद किया जाता है। इस फिल्म में उन्होंने बहु होते हुए भी सच्चाई का साथ दिया और अपने ही देवर को सजा दिलवाई।

8 of 10
queen
क्वीन-इस क्रम में अगर कंगना रनावत की फिल्‍म क्‍वीन का जिक्र ना हो तो बात अधूरी रह जायेगी। आपकी चाहतें मर्दो के सहारे की मोहताज नहीं होतीं इसका अहसास इस फिल्‍म को देखकर जिस गहराई से होता है वो ही इस फिल्‍म का कमाल है। इस फिल्म के लिए कंगना  ने कई पुरस्कार भी जीते।

9 of 10
अर्थ-1982 में आई फिल्म अर्थ को महेश भट्ट ने निर्देशित किया। फिल्म में शबाना आजमी, कुलभूषण खरबंदा, स्मिता पाटिल मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में महेश भट्ट ने परवीन बॉबी के साथ अपने विवाहत्तेर संबंधों को फिल्माया है।
विज्ञापन

10 of 10
preity
क्या कहना- वर्ष 2000 की प्रीति जिंटा और सैफ अभिनीत फिल्म को कुंदन शाह ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में प्रीति जिंटा का किरदार दमदार था इस फिल्म की बदौलत प्रीति अपने अभिनय की अमिट छाप छोड़ने में कामयाब रहीं थीं। कैसे एक लड़की बिन ब्याही मां बन जाती है और उसे समाज में कैसे कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें