फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Women's Day: बॉलीवुड में जल्द आने वाली हैं महिलाओं पर आधारित ये 5 फिल्में, एक तो बनेंगी पायलट

Fri, 08 Mar 2019 12:11 AM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Deepika Priyanka Janhvi - फोटो : file photo
बॉलीवुड में महिलाओं पर आधारित कई फिल्में बन चुकी हैं। इनमें 'मदर इंडिया', 'दामिनी', 'लज्जा', 'मॉम' और 'पिंक' के अलावा कई फिल्में शामिल हैं। हर फिल्म की कहानी एक दूसरे से जितनी अलग है उतना ही प्रभावशाली फिल्म का मैसेज है, जो समाज से सीधा लोगों को जोड़ता है। तो चलिए आज हम आपको 'अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस' (International Women's Day) के मौके पर 5 ऐसी फिल्मों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बॉक्स ऑफिस पर जल्द दस्तक दे सकती हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor - फोटो : file photo
श्रद्धा कपूर- सायना नेहवाल बायोपिक
बैडमिंटन की दुनिया में अपनी प्रतिभा से अपने नाम का पताका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहरा चुकीं सायना नेहवाल की फिल्म का निर्माण टी-सीरीज के भूषण कुमार कर रहे हैं। जिसमें सायना की भूमिका अभिनेत्री श्रद्धा कपूर निभा रही हैं। श्रद्धा इसके लिए सायना से बेडमिंटन खेलने के टिप्स भी ले रही हैं। इससे पहले महिला खिलाड़ी की जिंदगी पर 'मेरी कॉम' भी बन चुकी है। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा ने मेरी कॉम की भूमिका निभाई थी। 
विज्ञापन

3 of 6
Janhvi Kapoor and Gunjan Saxena - फोटो : file photo
जाह्नवी कपूर- गुंजन सक्सेना बायोपिक
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी एक बायोपिक में मुख्य किरदार निभा रही हैं। यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना पर आधारित होगी। गुंजन सन 1999 में युद्ध के दौरान कारगिल में तैनात थीं। तब गुंजन ने इस युद्ध में जो योगदान दिया उससे उन्हें 'कारगिल गर्ल' भी कहा जाने लगा। 

4 of 6
deepika padukone - फोटो : file photo
दीपिका पादुकोण- छपाक 
दीपिका पादुकोण ने एसिड अटैक पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल की बायोपिक छपाक साइन की है। कहा जा रहा है कि दीपिका ने इस शर्त पर फिल्म साइन की है कि मुनाफे में उनकी बराबर की हिस्सेदारी होगी। सलमान खान, शाहरुख खान, आमिर खान और अक्षय कुमार की इस लीग में खड़ी होने वाली वह पहली हिंदी फिल्म एक्ट्रेस हैं जिन्होंने यह शर्त रखी। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : file photo
प्रियंका चोपड़ा- द स्काई इज पिंक
प्रियंका चोपड़ा की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' भी महिलाओं पर आधारित फिल्म है। इस फिल्म से देसी गर्ल करीब 3 साल बाद हिंदी सिनेमाजगत में कमबैक कर रही हैं। इस फिल्म में प्रियंका के अलावा जायरा वसीम और फरहान अख्तर मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म की कहानी आयशा चौधरी पर आधारित है जो pulmonary fibrosis से पीड़ित थीं और उनकी मौत 18 साल की उम्र में हो गई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Saand Ki Aankh - फोटो : instagram
भूमि-तापसी- सांड की आंख
भूमि पेडनेकर और तापसी पन्नू की 'सांड की आंख' फिल्म भी इसी कड़ी में शुमार है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बन रही यह फिल्म शूटर दादी चंद्रो तोमर व प्रकाशी तोमर के जीवन पर आधारित है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें