फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला दिवस पर देखनी चाहिए ये फिल्में

सार

  • लड़कियों के लिए खास हैं ये फिल्में
  • बराबरी के लिए लड़ना सिखाती हैं
विज्ञापन
1 of 10
रानी मुखर्जी - फोटो : gettyimages
महिला दिवस पर कुछ ऐसी फिल्मों के बारे में हम आपको बता रहे हैं जो कि औरतों को अपने हकों के लिए लड़ना सिखाती है। हर एक जवान होती लड़की को ये फिल्में जरूर देखनी चाहिएं। रानी मुखर्जी की फिल्म 'मर्दानी' एक ऐसी फिल्म है, जिसे देख लड़कियां खूब सीटियां बजाएंगी। इस फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में रानी मुखर्जी इस सोच को तोड़ती हैं कि पुलिस में सिर्फ मर्द ही बेहतर काम कर सकते हैं। फिल्म लड़कियों में एक नया जोश भरती है।
विज्ञापन

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

2 of 10
भारतीय सिनेमा की सबसे शानदार फिल्मों में से एक है, 1957 में आई 'मदर इंडिया'। नर्गिस ने आजादी के बाद कई परेशानियों से जूझ रहे भारत में किस तरह एक स्त्री संघर्ष कर सकती है, इस रोल को खूब निभाया। ये फिल्म लड़कियों में नया जोश भरती है। आजादी के बाद देश के हालात और औरते के सामने आने वाली परेशानियों को समझने के लिए ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
विज्ञापन

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

3 of 10
दामिनी
सनी देओल के 'तारीख पे तारीख' डायलॉग के लिए मशहूर फिल्म 'दामिनी' में मुख्य भूमिका में मीनाक्षी शेषाद्रि ने अपने पूरे परिवार और पति के खिलाफ जाते हुए देवर को सजा दिलाने के लिए संघर्ष करने वाली औरत का किरदार किया। ये फिल्म हक और इंसाफ के लिए लड़ना सिखाती है।

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

4 of 10
बैंडिट क्वीन
एक महिला डकैत से राजनीति तक का सफर करने वाली फूलन देवी की जिंदगी पर बनी 'बेंडिट क्वीन' में इस महिला के समाज से लड़ने के संघर्ष को दिखाया गया है। फूलन को कई बार बालात्कार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद भी उसने संघर्ष किया।
विज्ञापन

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

5 of 10
अराधना
राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की 1969 में आई फिल्म 'अराधना' में शर्मिला और राजेश खन्ना मंदिर में शादी कर लेते हैं। इससे पहले कि वो समाज को बता पाते, राजेश खन्ना की फिल्म में मौत हो जाती हैं। शर्मिला के गर्भवती होने की बात सुनकर उनके पिता की भी मौत हो जाती है। इसके बाद वो अपने बेटे को पालने के लिए क्या-क्या करती हैं, इसको देखने के लिए ये फिल्म हर लड़की को देखनी चाहिए। एकबारगी तो ये फिल्म आपकी आंखोम में आंसू जरूर ले आएगी।
विज्ञापन

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

6 of 10
- फोटो : aradhana
रानी मुखर्जी और विद्या बालन की फिल्म 'नो वन किल्ड जेसिका' में दो लड़कियों का संघर्ष एक बड़े अपराधी को सजा दिलवा देता है। लड़किया अगर सोचती हैं कि वो कमतर हैं तो ये फिल्म उनकी इस सोच को बदल देगी।
विज्ञापन

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

7 of 10
शक्ति
करिश्मा कपूर की मुख्य भूमिका वाली 'शक्ति' पति की मौत के बाद एक औरत की ससुर की अपराध की दुनिया से बेटे को बचाने की कहानी है। करिश्मा कपूर ने जिंदगी के सबसे बेहतरीन रोल में से एक इस फिल्म में अदा किया है।

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

8 of 10
कंगना रनौत
कंगना रनौत की फिल्म 'क्वीन' तो हर लड़की को जरूर देखनी चाहिए। घर से कॉलिज और कॉलिज से घर तक ही जिस लड़की की दुनिया हो, जब वो दुनिया को घूमने की ठान ले तो उसे कोई रोक नहीं सकता। फिल्म में मंगेतर के रिश्ता तोड़ लेने के बाद घर में दुबक कर रोना नहीं बल्कि दुनिया घूमने का फैसला करने वाली लड़की के रोल में कंगना ने कमाल कर दिया है।

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

9 of 10
समाज में अलग-अलग तरह की मुश्किलों का सामना कर रही औरतों की जिंदगी पर बनी 'लज्जा' भी एक शानदार फिल्म है। इस फिल्म में भारत में महिलाओं के सामने आने वाली अलग-अलग समस्याओं को दिखाया गया है।
विज्ञापन

हर लड़की को जरूर देखनी चाहिएं ये दस फिल्में

10 of 10
'कहानी' विद्या बालन की शानदार फिल्मों में शुमार हैं। एक औरत कैसे अपने दम पर पूरे सिस्टम पर भारी पड़ती है। ये इस फिल्म में खूब दिखाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें