फिल्म 'रईस' के प्रमोशन के लिए शाहरुख खान कल ट्रेन से सफर करते हुए मुंबई से दिल्ली पहुंचे। जिस-जिस स्टेशन पर ट्रेन रुकी वहां शाहरुख की एक झलक पाने के लिए फैंस की भीड़ जमा हो गई। स्टार बनने के बाद शाहरुख और सनी लियोन पहली बार ट्रेन से सफर कर रहे थे।
विज्ञापन
...जब ट्रेन में महिला ने शाहरुख खान को जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़
2 of 5
श्ााहरुख्ा ख्ाान
इस दौरान कुछ रिपोर्टर भी उनके साथ ट्रेन में थे। यहां ग्रुप इंटरव्यू में शाहरुख ने सफर के दौरान अपनी ट्रेन यात्रा से जुड़े कई राज खोले। इसी खुलासों में शाहरुख खान के एक बार महिला से थप्पड़ खाने का राज भी सामने आ गया।
विज्ञापन
...जब ट्रेन में महिला ने शाहरुख खान को जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़
3 of 5
श्ााहरुख्ा ख्ाान
शाहरुख खान ने बताया, ‘मैं एक बार अपने कुछ दोस्तों के साथ ट्रेन से मुंबई आ रहा था। ट्रेन में हमारी सीटें रिजर्व थीं लेकिन हमें यह नहीं पता था कि मुंबई शहर में ट्रेन के आते ही यह लोकल ट्रेन बन जाती है। जब ट्रेन मुंबई स्टेशन पर रुकी तो लोग अंदर आने लगे। मुझे सीट से हटाना शुरू कर दिया क्योंकि वो लोग बैठना चाहते थे।'
...जब ट्रेन में महिला ने शाहरुख खान को जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़
4 of 5
श्ााहरुख्ा ख्ाान
शाहरुख आगे कहते हैं, 'जो लोग मुझे हटा रहे थे उनमें एक महिला भी थीं, वो भी मुझे हटने को कह रही थीं। उस समय मुझे समझ नहीं आ रहा था कि मैं क्या कहूं? जब मैंने उन्हें कहा कि यह मेरी सीट है तो उस महिला ने मुझ पर चीखना शुरू कर दिया और मुझे एक झापड़ रसीद कर दिया। इसके बाद मैं चुपचाप जाकर बाहर खड़ा हो गया।'
...जब ट्रेन में महिला ने शाहरुख खान को जड़ा झन्नाटेदार थप्पड़
5 of 5
श्ााहरुख्ा ख्ाान
शाहरुख खान ने पत्रकारों से बात करते हुए यह भी बताया कि उन्होंने लंबे समय से ट्रेन में सफर नहीं किया है। लेकिन विदेशों में वो ट्रेन में सफर करते रहते हैं। जब वो अपने बच्चों से मिलने विदेश जाते हैं तो वो ट्रेन से सफर करते हैं। बता दें कि ट्रेन में शाहरुख के साथ रितेश सिद्वानी और राहुल ढोलकिया भी मौजूद थे।