अगर आपके पड़ोस में कोई फिल्म स्टार शूटिंग कर रहा हो तो आप क्या करेंगे ? जाहिर सी बात है आपके लिए ये किसी सपने से कम नहीं होगा और आप अपना अपना सारा काम छोड़कर निश्चित ही उस फिल्म स्टार को देखने जाएंगे। पर कोची की रहने वाली इस महिला के लिए ऐसा नहीं है।
विज्ञापन
महिला ने सैफ को लगाई डांट, रुकवाई फिल्म की शूटिंग
2 of 5
दरअसल हाल ही में सैफ कोची में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कर रहे थे जोकि हॉलीवुड फिल्म 'शैफ' का हिंदी रीमेक है। सबकुछ सही चल रहा था लेकिन उस वक्त फिल्म के सेट पर सब कुछ बंद कर दिया गया जब वहां कि एक स्थानीय महिला ने सभी का डांट लगाई और फिल्म के डाएरेक्टर को फिल्म की शूटिंग रोकने के लिए कहा।
विज्ञापन
महिला ने सैफ को लगाई डांट, रुकवाई फिल्म की शूटिंग
3 of 5
उसका कहना था कि शूट के दौरान होने वाले शोर-शराबे से उसके बच्चों की पढाई पर काफी बुरा असर पड़ा है और वो पढ़ नहीं पा रहे हैं। ये महिला वहां एक स्पा चलाती है और जानकारों की मानें तो शूटिंग की वजह से उसके स्पा पर आने वाले लोगों में भारी कमी देखी गई।
महिला ने सैफ को लगाई डांट, रुकवाई फिल्म की शूटिंग
4 of 5
इसकी शिकायत उस स्थानीय महिला ने केरल के पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड में भी की। यहां तक कि शूटिंग में बाधा डालने के लिए खुद महिला ने भी अपने म्यूज़िक सिस्टम की आवाज़ बढा दी पर उससे भी कुछ फायदा नहीं। मामला तूल पकड़ने पर शूटिंग काफी देर के लिए रोक दी गई।
आपको बता दें कि सैफ की इस फिल्म को राजा कृष्ण मेनन डायरेक्ट कर रहे हैं। सैफ इस फिल्म में शैफ का किरदार निभा रहे हैं और इसके लिए उन्होने तकरीबन दो महीने की ट्रेनिंग ली है। इस फिल्म की शूटिंग अलग-अलग देशों में की जाएगी।