फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षय ही नहीं ये 9 बॉलीवुड स्टार्स भी हैं सिंगल, कोई 40 तो कोई हो रहा 50 के पार

Thu, 28 Mar 2019 06:49 AM IST
विजय जैन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 10
Akshaye Khanna - फोटो : file
बॉलीवुड अपने आपमें बहुत बड़ा परिवार है यहां आने के बाद कोई एक्टर और एक्ट्रेस खुद को अकेला महसूस नहीं करता है। यहां पर इनकी अलग ही दुनिया होती है, लेकिन इस ग्लैमर की दुनिया में आज भी कुछ बॉलीवुड स्टार्स अकेले ही जिंदगी जी रहे हैं। जी हां, बात कर रहे हैं उन फिल्मी स्टार्स की जिन्होंने अभी तक शादी नहीं की है।  इसमें अक्षय खन्ना का भी नाम है। दरअसल, कल 28 मार्च को अक्षय अपना 44वां जन्मदिन मनाएंगे। आइए जानते हैं इनके बारे में..


 
विज्ञापन

2 of 10
karan johar - फोटो : file photo
46 वर्षीय दिग्गज फिल्म मेकर करण जौहर भी अभी सिंगल ही जिंदगी जी रहे हैं। एक समय था जब उन्हें एक्ट्रेस ट्विंकल खन्ना पसंद थी और उन्होंने ट्विकल को शादी के लिए प्रपोज भी किया था, लेकिन ट्विंकल ने इसे ठुकरा दिया। बता दें कि करण आज टॉप के फिल्म मेकर से एक हैं और बॉलीवुड में डायरेक्टर की रेस में सबसे टॉप चल रहे हैं। 
विज्ञापन

3 of 10
sajid khan - फोटो : file
48 साल के हो रहे फिल्म मेकर साजिद खान भी अभी तक कुंवारे ही घूम रहे हैं। बता दें कि साजिद और अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस के बीच रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल सका। साजिद ने फिल्म हाउसफुल की तीनों सीरीज डायरेक्ट की है। उन्होंने ही फिल्म हिम्मतवाला भी डायरेक्ट की थी जो कि बहुत बड़ी फ्लॉप फिल्म साबित हुई थी।

4 of 10
uday chopra - फोटो : file
यश चोपड़ा के छोटे बेटे उदय चोपड़ा ने भी अभी तक किसी लड़की को अपना जीवन साथी नहीं बनाया है। बता दें कि वह आज 46 साल के हैं। 
विज्ञापन

5 of 10
randeep hooda - फोटो : file
फिल्म सरबजीत में काबिले तारीफ काम करने वाले 42 साल के अभिनेता रणदीप हुड्डा की लाइफ में भी अभी तक कोई लड़की नहीं आई है। वह भी सिंगल ही जी रहे हैं। 
विज्ञापन

6 of 10
abhay deol - फोटो : file
एक्टर घर्मेंद्र के भतीजे अभय देओल बहुत कम फिल्मों में नजर आए हैं लेकिन उनके एक्टिंग के हुनर को हमेशा तारीफ मिली हैं। बता दें कि अभय की उम्र 42 साल के हैं और वह  भी कुंवारों की लिस्ट में शामिल हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
Sanjay leela bhansali - फोटो : file
रामलीला, बाजीराव मस्तानी और पद्मावत जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर संजय लीला भंसाली ने भी शादी नहीं की हैं। बता दें कि वह 56 साल के हैं और डायरेक्टर की लिस्ट में टॉप लिस्ट में शामिल हैं।

8 of 10
Filmfare Awards - फोटो : Amar Ujala
बॉलीवुड में जाने-माने कॉस्ट्यूम डिजाइनर मनीष मल्होत्रा भी 52 साल की उम्र में अभी तक शादी से बच रहे हैं। सुपरहिट फिल्म मोहब्बते में शाहरुख खान का कॉस्ट्यूम मनीष ने ही डिजाइन किया था जो काफी हिट हुआ था।

9 of 10
salman khan - फोटो : file
बॉलीवुड के 'दबंग खान' सलमान की शादी का इंतजार देश का हर नौजवान कर रहा है। सलमान 53 साल के हो गए हैं लेकिन उनकी शादी का अभी तक कोई अता-पता नहीं है। सलमान आज बॉलीवुड में टॉप के सुपरस्टार हैं। उनके फैन्स को उनकी अपकमिंग फिल्म भारत का सेसब्री से इंतजार हैं जो इस साल ईद के मौके पर रिलीज होगी। 
विज्ञापन

10 of 10
Akshaye Khanna - फोटो : file
आखिर में बात करेंगे बर्थडे ब्वॉय अक्षय खन्ना की। उन्होंने भी अभी तक अपना घर नहीं बसाया है। कल 28 मार्च को वह 46 साल के हो जाएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता के तीन अफेयर रहे हैं। अक्षय आज फिल्मों में निगेटिव और सपोर्टिंग रोल में ही नजर आते हैं।

ये भी पढ़ें- तीन अफेयर के बाद भी सिंगल हैं अक्षय खन्ना, जॉन अब्राहम की वजह से छोड़ गई थी ये एक्ट्रेस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें