फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: अभिनंदन की वतन वापसी पर बदल गया नाइट क्लब का नजारा, नाचना-गाना छोड़ लोगों ने किया ये काम

Fri, 01 Mar 2019 03:02 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
night club
पाकिस्तानी सेना आज विंग कमांडर अभिनंदन वर्तमान को भारत के हवाले कर देगी। जब पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अभिनंदन को छोड़ने का एलान किया तो देशवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई । देशवासियों को अब बेसब्री से अभिनंदन का इंतजार है । हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है । 
विज्ञापन

2 of 5
night club
ये एक नाइट क्लब का वीडियो है । आम तौर पर नाइट क्लब में लोग नाचने-गाने जाते हैं लेकिन पुलवामा हमले, एयर स्ट्राइक और अभिनंदन के पाकिस्तान में फंसने जैसी घटना के बाद वहां एक अलग ही नजारा देखने को मिला । 



 
विज्ञापन

3 of 5
abhinandan
दरअसल, नाइट क्लब में लोगों ने राष्ट्रगान गाकर पुलवामा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी । नाइट क्लब की लाइटिंग भी तिरंगे के रंगों में बदल गईं । स्क्रीन पर एयर स्ट्राइक और पुलवामा हमले के विजुअल दिखाए जाने लगे । साथ ही लोगों ने नाइट क्लब में जय हिंद के नारे लगाए ।




 

4 of 5
abhinandan - फोटो : अमर उजाला
नाइट क्लब में विंग कमांडर अभिनंदन के वतन लौटने की खुशी में साफ दिखाई दी । बता दें कि वाघा बॉर्डर पर जश्न का माहौल है। खास बात ये है कि शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' के गाने 'दुश्मन के छक्के छुड़ा दें-हम इंडिया वाले' पर लोग झूमते दिखे। इसी गाने के साथ विंग कमांडर का लोग स्वागत कर रहे हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
abhinandan - फोटो : सोशल मीडिया
इसके अलावा एक और वीडियो वायरल हो रहा है । जिसमें अभिनंदन के माता-पिता और सास-ससुर दिल्ली के लिए फ्लाइट पर चढ़ते हैं । तभी फ्लाइट में बैठे सभी यात्री खड़े हो जाते हैं और उनका तालियों के साथ स्वागत करते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें