फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: ईद के मौके पर आएगा शाहरुख खान की 'जवान' का टीजर? यहां जानें पूरी डिटेल

Mon, 03 Apr 2023 06:45 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म पठान में शाहरुख खान के जबर्दस्त एक्शन को देखने के बाद फैंस को उनकी फिल्म जवान का बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म में वह एक बार फिर दमदार किरदार में नजर आने वाले हैं। हाल ही में कई रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी कि यह फिल्म अपने तय समय पर रिलीज नहीं हो पाएगी। हालांकि, इसके बाद यह भी जानकारी सामने आई थी कि फिल्म के डायरेक्टर एटली कुमार इसे दो जून को रिलीज करने के लिए पूरा जोर लगा रहे हैं। 
Sir Madam Sarpanch: गांवों के लिए सात समंदर पार से लौटी एना की कहानी, सीमा बिस्वास का मिला दमदार साथ
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
इस बीच अब फिल्म को लेकर एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। एक एंटरटेनमेंट पोर्टल ने इंडस्ट्री से जुड़े एक सूत्र के हवाले से बताया है कि फिल्म के टीजर को सलमान खान की किसी का भाई किसी की जान के साथ अटैच करने की योजना पर विचार किया जा रहा है। 
Vivek Dahiya: विवेक दहिया-कुमार शानू की बेटी शैनन संग करने जा रहे बॉलीवुड में डेब्यू, फिल्म को लेकर कही यह बात
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान की नेट वर्थ - फोटो : instagram/imsrk
सूत्र ने कहा, ''जवान के निर्माता इसके टीजर को सलमान खान की फिल्म के साथ अटैच करने को लेकर विचार कर रहे हैं। किसी का भाई किसी की जान जवान से 40 दिन पहले ईद के मौके पर रिलीज हो रही है, इसलिए प्रमोशन की शुरुआत करने के लिए यह अच्छा समय है। इससे पहले सलमान की फिल्म का टीजर भी शाहरुख की पठान के साथ अटैच किया गया था। इस बार सलमान की फिल्म के साथ किंग की फिल्म का टीजर जारी किया जा सकता है।''
Mithun Chakraborty: टैगोर की कल्ट क्लासिक 'काबुलीवाला' के 'रहमत' बनेंगे मिथुन दा, अभिनेता ने खुद किया खुलासा

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/imsrk
इस बारे में आगे बात करते हुए सूत्र ने बताया, ''इस पॉइंट पर फिलहाल कुछ ही 100 प्रतिशत निश्चित नहीं है। जवान की रिलीज डेट को लेकर अंतिम निर्णय निर्माताओं की ओर से एक दो हफ्तों में ले लिया जाएगा। अगर फिल्म तय समय पर रिलीज होगी तो पूरी संभावना है कि इसके टीजर को किसी का भाई किसी की जान के साथ रिलीज किया जाएगा।
Upasana: आखिर क्यों 10 साल बाद माता-पिता बनने जा रहे हैं राम चरण और उपासना, RRR स्टार की पत्नी ने तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किसी का भाई किसी की जान - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि शाहरुख खान की जवान में साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और नयनतारा भी नजर आने वाली हैं। वहीं, सलमान खान की फिल्म में पूजा हेगड़े, वेंकटेश, पलक तिवारी, शहनाज गिल, सिद्धार्थ निगम और राघव जुयाल नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन फरहाद सामजी ने किया है।
Vivian Dsena: तरावीह पढ़ने अबू धाबी पहुंचे विवियन डिसेना, इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर जाहिर की खुशी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें