पिछले साल 'ट्यूबलाइट' में सलमान खान को जबर्दस्त झटका लगा। वह निर्माता भी थे और वितरकों को फिल्म से घाटा होने पर नुकसान की भरपाई करनी पड़ी थी। इसके बाद निर्देशक कबीर खान से सलमान के कभी बहुत पक्के कहे जाने वाले संबंध टूट गए थे। सलमान का मानना था कि फिल्म खराब बनने के साथ ओवर बजट थी। फिर निर्देशक से उनकी बातचीत तक बंद हो गई और भविष्य में वे जो प्रोजेक्ट साथ बनाना चाहते थे, वे बंद हो गए। सलमान अपने रास्ते आगे बढ़ गए और उन्होंने निर्देशक अली अब्बास जफर को प्रमोट करना शुरू कर दिया।