ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ की फिल्म वॉर अब तक 17 रिकॉर्ड बना चुकी है। फिल्म ने पहले दिन आठ और तीसरे दिन नौ रिकॉर्ड बनाए। चार दिन में वॉर 128 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर चुकी है और अब उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द 200 करोड़ के क्लब में एंट्री कर लेगी। लेकिन 200 करोड़ का आंकड़ा छूने से पहले वॉर का सामना भारतीय सिनेमा की पांच सबसे बड़ी फिल्मों से है, जिन्होंने कुछ ही दिनों में ये आंकड़ा पार कर लिया था। क्या वॉर इन फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ पाएगी?