फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिंदगी में दोबारा ये काम नहीं करना चाहते संजय दत्त, 'संजू' के इस सीन का ताउम्र रहेगा अफसोस

Fri, 13 Jul 2018 03:54 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sanjay dutt
ऐसा कोई नशा नहीं, जिसे संजय दत्त ने नहीं किया। यह उनकी बायोपिक संजू में देखने को मिला। ड्रग्स की लत और उससे पीछा छुड़ाने की उनकी जंग को फिल्म में प्रमुखता से दिखाया गया है। फिल्म में दिखाया है कि उन्होंने हर तरह के ड्रग्स का सेवन किया है। हालांकि, अब वह इससे बाहर आ चुके हैं मगर उनकी जान को खतरा अभी भी बरकरार है।
विज्ञापन

2 of 5
sanjay dutt
इंडिया टुडे को दिए इंटरव्यू में संजय दत्त ने कहा, 'शुरुआती 5-6 महीनों में मुझे बहुत तलब होती थी, मगर मैं अपना ध्यान जिम की ओर डायवर्ट कर देता था। धीरे-धीरे मैं अच्छा महसूस करने लगा। लेकिन अगर आज मैं एक ज्वॉइंट (एक तरह का ड्रग) ली तो खत्म हो जाउंगा।'
विज्ञापन

3 of 5
sanjay dutt
कहा जाता है कि संजय दत्त ने स्टेरॉइड्स की मदद से गठीला शरीर बनाया। हालांकि, एक्टर इसे सिरे से खारिज करते हैं। उन्होंने कहा, 'उन दिनों स्टेरॉइड जैसा कुछ नहीं होता था, सब कुछ सिर्फ डाइट पर निर्भर करता था। बाद में प्रोटीन पाउडर आया और फिर स्टेरॉइड।' संजय दत्त ने कहा कि अस्पताल में मां के कमरे में सिगरेट पीने का अफसोस उन्हें ताउम्र रहेगा।

 

4 of 5
Sanjay Dutt
संजय दत्त ने कहा कि उनकी जिंदगी पर बनी फिल्म संजू कोई मसाला नहीं है, जो दिखाया गया है वह सब कुछ सच है। हालांकि, फिल्म का एक किरदार काल्पनिक था। उन्होंने कहा, 'फिल्म में लेखिका का किरदार, जिसे अनुष्का शर्मा ने निभाया था, वह काल्पनिक था। कहानी आगे बढ़ाने के लिए ऐसा करना जरूरी था।' 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Sanjay dutt
फिल्म संजू ने रिलीज के 14 में करीब 300 करोड़ रुपये की कमाई कर रही है। यह साल की सबसे बड़ी हिट मानी जा रही है। फिल्म में रणबीर कपूर ने संजय दत्त का किरदार निभाया है। वहीं, दीया मिर्जा, सोनम कपूर, जिम सारभ, मनीषा कोइराला, परेश रावल और विक्की कौशल ने भी अहम भूमिका निभाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें