padmaavat
फिल्म का एक दृश्य जो आपको ताली बजाने पर मजबूर कर सकता है, वो है महारावल के सेनापति गोरा सिंह की मौत का दृश्य, इस दृश्य के बाद आप बरबस वाह कहेंगें.. गोरा सिंह का सिर कट चुका होता है लेकिन उसका धड़ तलवार भांज रहा होता है। कुछ ऐसा ही राजा रतन सिंह के साथ भी दिखाया गया है। उनकी तलवार मरते-मरते भी खिलजी की गर्दन पर होती है और वो झुकता नहीं है।