सलमान की फिल्म 'लवरात्रि' के खिलाफ आगरा में प्रदर्शन करते हिंदू ही आगे के कार्यकर्ता
- फोटो : PTI
वहीं पाराशर और संगठन के अन्य कार्यकर्ता बीते गुरुवार को भगवान टॉकीज पहुंचे थे और सलमान खान की फिल्मों के पोस्टर जला दिए थे। उन्होंने सलमान खान और फिल्म लवरात्रि के खिलाफ नारे भी लगा थे। पाराशर ने कहा, 'सलमान खान 'नवरात्रि' को विकृत कर फिल्म बना रहे हैं। 'नवरात्रि' एक धार्मिक त्यौहार है जिसके साथ करोड़ों हिंदुओं की भावनाएं जुड़ी हुई हैं। हम सलमान खान के ऐसे इरादों की निंदा करते हैं और फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग करते हैं। अगर फिल्म को सिनेमाघरों में दिखाने की इजाजत दी गई तो हम इसका पुरजोर विरोध करेंगे।