पिछले दिनों ही सोनू सूद की फिल्म 'सिंबा' रिलीज हुई । इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 200 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। फिल्म में सोनू सूद विलेन के रोल में नजर आए थे । वहीं रणवीर सिंह और सारा अली खान लीड कलाकार थे। सोनू सूद ने हाल ही में फिल्म 'मणिकर्णिका' छोड़ने को लेकर बड़ा बयान दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
sonu sood
सोनू सूद ने फिल्म को आधा शूट करने के बाद छोड़ दिया था । इसके बाद कई तरह के सवाल उठे । कंगना का कहना था कि सोनू एक महिला डायरेक्टर के अंडर में काम नहीं करना चाहते थे इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ी । वहीं सोनू ने अब जो बयान दिया है वो चौंकाने वाला है ।
विज्ञापन
3 of 6
Sonu Sood Honoured With Punjab Ratan Award
सोनू ने कहा, 'फिल्म की शूटिंग के दौरान एक समय ऐसा था जब डायरेक्टर और कंगना के बीच में चीजें ठीक नहीं चल रही थीं। वो चाहते थे कि फिल्म की शूटिंग फिर से हो । मैंने उनसे पूछा कि मुझे यह बताया जाए कि वो किस भाग की शूटिंग करना चाहते हैं क्योंकि मैं कुछ ही सीन फिर से शूट कर सकता था, जो जरूरी थे।'
4 of 6
manikarnika
'जब मणिकर्णिका की एडिटिंग हुई और मैंने फिल्म देखी तो मुझे पता लगा कि जो सीन हमने शूट किए थे, वो फिल्म से गायब हैं। इसके बाद मैं काफी परेशान हो गया। मैंने बहुत मेहनत की थी और उसके बाद जब मुझसे कहा गया कि हम दोबारा शूटिंग करना चाहते हैं तो मैंने इंकार कर दिया।'
विज्ञापन
5 of 6
manikarnika
बता दें कि सोनू के फिल्म छोड़ने के बाद जीशान अयूब को कास्ट कर लिया गया। सोनू फिल्म में सदाशिवराव भाऊ का रोल कर रहे थे । वहीं सोनू को कंगना के डायरेक्शन का तरीका पसंद आया । इस पर उन्होंने कहा, 'कंगना को पता था कि उसे क्या चाहिए । ये उसके डायरेक्शन की सबसे अच्छी चीज थी ।'
बता दें कि कंगना रनौत ने इस फिल्म से डायरेक्शन में भी डेब्यू किया है । वो फिल्म में रानी लक्ष्मीबाई का रोल निभा रही हैं । फिल्म 25 जनवरी को रिलीज होगी । फिल्म का ट्रेलर एक महीने पहले रिलीज हुआ था जिसे दर्शकों के मिले-जुले रिएक्शन मिले थे ।