नेशनल फिल्म अवॉर्ड कमेटी के चेयरमैन और जाने माने डायरेक्टर शेखर कपूर ने शुक्रवार को 65वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का ऐलान किया। श्रीदेवी को मॉम फिल्म में अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस (मरणोपरांत) का अवॉर्ड मिला है। यह श्रीदेवी का पहला राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार है। पर क्या आप जानते हैं कि शेखर कपूर नहीं चाहते थे कि बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड श्रीदेवी को दिया जाए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Shekhar kapoor
सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के लिए श्रीदेवी के नाम की घोषणा करने से पहले शेखर कपूर ने कहा, 'मैं वादा करता हूं यह इसलिए नहीं कि वह मेरे करीबी थीं। हर सुबह जब मैं यहां आता था मैं हर किसी से यही कहता था कि दोबारा वोट करते हैं। मैं सबकी तरफ देखता था, बात करता था और कहता था कि श्रीदेवी का नाम नहीं होना चाहिए... श्रीदेवी नहीं।'
विज्ञापन
3 of 5
sridevi
शेखर कपूर ने कहा, 'अकसर हम वोट देते थे और हर बार श्रीदेवी का नाम सामने आता था। वो मैं था जो लड़ता था कि श्रीदेवी का नाम नहीं हो सकता। हम सब कहीं न कहीं इमोशनली श्रीदेवी से जुड़े हुए थे। मैं हमेशा कहता था कि उसे अवार्ड इसलिए मत दो क्योंकि वह अब हमारे बीच नहीं है। ऐसा करना और लड़कियों के साथ नाइंसाफी होगा। उन्होंने भी दस बारह साल मेहनत से काम किया है। उनके भी करियर की बात है।'
4 of 5
shekhar kapur sridevi
इस बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार कमेटी के चेयरमैन शेखर कपूर थे और 10 सदस्यीय पैनल में अभिनेत्री गौतमी ताडीमाला, निर्देशक पी शेषाद्रि, गीतकार मेहबूब, रंजीत दास, राजेश मपुस्कर, अनिरुद्ध रॉय चौधरी, लेखक इम्तियाज हुसैन, त्रिपुरारी शर्मा और रूमी जाफी शामिल थे। 3 मई 2018 को अवॉर्ड सेरेमनी आयोजित की जाएगी। विजेताओं को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद सम्मानित करेंगे। इस समारोह के दौरान साल 2017 में भारतीय सिनेमा में अहम योगदान देने वाली फिल्मों और उनसे जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
नेशनल फिल्म अवार्ड्स 2018 की सूची:
दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड
पंकज त्रिपाठी को स्पेशल मेंशन अवार्ड (न्यूटन)
गणेश आचार्य को बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड (टॉयलेट एक प्रेम कथा)
श्रीदेवी को बेस्ट अभिनेत्री का पुरस्कार (मॉम)
रिद्धि सेन को बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड
दिव्या दत्ता को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का अवॉर्ड (इरादा)
भानिता दास को सर्वश्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार
'द गाज़ी अटैक' को बेस्ट तेलुगू फिल्म का अवॉर्ड
मलयाली फिल्म 'पार्वती' को स्पेशल मेंशन अवॉर्ड
वाटर बेबी को बेस्ट नॉन-फीचर फिल्म का पुरस्कार