फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस वजह से सलमान ने कभी नहीं फिल्माया किसिंग सीन, डायरेक्टर से पहले ही कर देते हैं ये डिमांड

Sat, 01 Jun 2019 03:42 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
बॉलीवुड की फिल्मों में रोमांस और किस सीन न हो, ऐसा आमतौर पर कम ही दिखता है। अधिकतर हीरो सक्सेस पाने के लिए अपनी फिल्म में कहानी की कथित डिमांड पर किस सीन करने से परहेज नहीं करते। शायद सलमान खान इसके अपवाद बन चुके हैं जो अपनी हीरोइन को भूलकर भी किस नहीं करते और उनकी फिल्में छप्पर फाड़ कमाई करती हैं। अब जब सलमान खान एक बार फिर से फिल्म भारत के जरिए फैंस के सामने हैं तो आपको बताते हैं कि आखिर वो किस से परहेज क्यों करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
salman khan - फोटो : social media
आप सलमान खान की किसी भी फिल्म को याद कर लीजिए, वो हीरोइन को गले तो लगा लेंगे लेकिन किस नहीं करेंगे। पर्दे पर ऐसी कोई हीरोइन नहीं जो येे कह सके कि पर्दे पर सलमान खान ने उसे किस किया है। वहीं शाहरुख खान, अजय देवगन और आमिर खान जैसे बड़े सितारे किस करने से बिलकुल नहीं हिचकिचाते।
विज्ञापन

3 of 6
salman khan - फोटो : file photo
हालांकि देखा जाए तो सलमान खान ने अपना पहला और एकमात्र लिपलॉक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'मैंने प्यार किया' में भाग्यश्री के साथ किया था। सलमान ने इस सीन में हीरोइन को छुआ तक नहीं था। ऐसे में ये लिपल़ॉक कैसे हो पाया इसकी भी एक कहानी है। सूरज बड़जात्या ने भाग्यश्री और सलमान को मनाने के लिए बड़ी मशक्कत की थी। दोनों ही इस लिपलॉक के लिए बिलकुल तैयार नहीं थे।

4 of 6
सलमान खान - फोटो : सलमान खान
तब सूरज बड़जात्या ने एक कांच का ग्लास दोनों के बीच लगाया और इस तरह ये सीन शूट हो सका। इसके बाद से सलमान ने आज तक कोई भी किस नहीं दिया। इसकी बड़ी वजह उनका 'नो किस क्लॉज' है। फिल्मों में आने से पहले ही उन्होंने फैसला ले लिया था कि वो कभी किसी हीरोइन को लिप पर किस नहीं करेंगे। 
विज्ञापन

5 of 6
salman khan - फोटो : social media
सलमान ने खुद से किया ये वादा आज तक नहीं तोड़ा। फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद वो इस बात को क्लियर कर लेते हैं कि फिल्म में कोई किस सीन ना हो। साथ ही सलमान का ऐसा मानना भी है कि उनकी फिल्में पूरी फैमिली के होती है। इसलिए ऐसे सीन सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
salman khan - फोटो : social media
बता दें कि फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख खान ने कटरीना कैफ के लिए अपना नो किस क्लॉज तोड़ दिया था। वहीं अजय देवगन ने अपनी फिल्म 'शिवाय' में हीरोइन एरिका फर्नांडिस को करीब एक मिनट तक चूमकर नो किस क्लॉज तोड़ा था। आमिर खान की बात करें तो उनके लिए नो किस क्लॉज मायने नहीं रखता। कहानी की डिमांड पर वो इस तरह के सीन करने से नहीं चूकते। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें