सैफ अली खान का करियर डांवाडोल है जबकि करीना कपूर को बड़े बैनरों की फिल्में मिल रही हैं। ऐसे में इंडस्ट्री में सवाल उठ रहे हैं कि क्यों करीना अपने पति का
करियर संवारने में मदद नहीं कर रहीं। क्यों दोनों किसी फिल्म में साथ काम नहीं करते। सैफ ने इस सवाल का जवाब देकर मामला स्पष्ट कर दिया है।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
saif ali khan with taimur
सैफ ने कहा है कि एक परिवार के तौर पर हमने मिलकर तय किया है कि बेटे तैमूर के साथ हमेशा दोनों में कोई एक जरूर रहेगा। अगर दोनों किसी फिल्म में हुए तो बेटा अकेला छूट सकता है। सैफ ने करीना के साथ काम न करने की एक और रोचक वजह गिनाई है।
विज्ञापन
3 of 5
करीना और सैफ
सैफ ने कहा है कि जब करीना आस-पास होती हैं तो वह ऐक्टिंग पर ध्यान नहीं दे पाते। करीना के साथ कोई सीन करना उन्हें बोरिंग लगता है। अत: यह तय माना जा रहा है कि दोनों के भविष्य में किसी फिल्म में साथ दिखने के मौके कम हैं। दोनों ने आखिरी बार 2012 में 'एजेंट विनोद' में साथ काम किया था। 2003 में 'एलओसी कारगिल', 2008 में 'टशन' और 2009 में 'कुर्बान' में यह जोड़ी साथ नजर आई थी।
4 of 5
saif ali khan
सोशल मीडिया पर सैफ के आने की झूठी अफवाह
सैफ के इंस्टाग्राम के जरिए सोशल मीडिया पर डेब्यू करने की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि सूत्रों का कहना है कि अटकलें आधारहीन हैं और इसमें काई सच्चाई नहीं है। अफवाह फैलाने वालों के मुताबिक खुद सैफ के बेटे इब्राहिम के अकाउंट से उनके इंस्टाग्राम पर आने की सूचना मिली। लेकिन आधिकारिक सूत्रों ने स्पष्ट किया है कि पोस्ट को डालने से पहले ही इब्राहिम के अकाउंट को हैक कर लिया गया था।
इस मामले का पटाक्षेप करने के लिए सैफ के प्रवक्ता को बयान देना पड़ा। प्रवक्ता ने कहा, ‘सैफ अली खान इंस्टाग्राम समेत किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नहीं हैं। इस संबंध में फैलाई गई खबरें तथ्यों से परे और झूठी हैं। फिलहाल हम मामले की छानबीन शुरू कर चुके हैं।’