फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट सेंसेशन क्वीन प्रिया प्रकाश का गाना आखिर क्यों हुआ वायरल, ये रही सच्चाई

Wed, 14 Feb 2018 10:35 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
priya prakash varrier
पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक मलयालम गाने के वीडियो ने तहलका मचा रखा है। मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' (Oru Adaar Love) का गाना मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi) सोशल मीडिया के सभी प्लैटफॉर्म जैसे फेसबुक, ट्विटर, इंस्टाग्राम के साथ-साथ व्हाट्सऐप पर भी तेजी से वायरल हो गया है। इस वीडियो में दक्षिण भारतीय फिल्मों की एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर एक लड़के से आंख मारते हुए इशारों में बात करती दिखाई दे रही हैं और लोग एक्ट्रेस के इशारों के दीवाने हो गए हैं। लोग ये सोचने पर मजबूर हो रहे हैं कि आखिर इस गाने में है क्या? क्यों लोग इसके दीवाने हो गए हैं। ऐसी क्या बात है कि ये गाना दो दिन में इंटरनेट पर छा गया और कई रिकॉर्ड बना दिए। आइए हम आपको बताते हैं इसके पीछे की सच्चाई....
विज्ञापन

2 of 4
priya prakash varrier
मलयालम फिल्म 'ओरू अदार लव' (Oru Adaar Love) का गाना मनिक्य मलाराया पूवी (Manikya Malaraya Poovi) के वीडियो को यूट्यूब पर 2 दिन में 45 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। ये मलयालम गाने जिम्मी कम्माल के बाद दूसरा ऐसा गाना है जिसने इंटरनेट पर कम समय में धूम मचा दी है। सूत्रों की मानें तो वैलेंटाइन वीक के मौके पर इस गाने को रिलीज करने के पीछे फिल्म प्रमोशन का कारण था।
विज्ञापन

3 of 4
प्रिया प्रकाश
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक फिल्म को प्रमोट करने के लिए वैलेंटाइन वीक बिल्कुल सही था। मेकर्स को पूरा यकीन था कि अगर ये गाना इस समय लोगों के बीच आया  तो इंटरनेट पर वायरल हो जाएगा। यंग जनरेशन इसे काफी पसंद करेगी और ऐसा ही हुआ। गाने के साथ साथ वीडियो में दिखाई देने वाली लड़की प्रिया प्रकाश वॉरियर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। लोगों ने उनके आंखों के इशारों को काफी पसंद किया। गाने के साथ साथ प्रिया भी लोगों के बीच डेब्यू से पहले ही फेमस हो गई हैं।
विज्ञापन

4 of 4
प्रिया प्रकाश
18 साल की प्रिया प्रकाश केरल के त्रिशूर की रहने वाली हैं। गाने के एक खास सीन में एक्ट्रेस प्रिया प्रकाश वॉरियर अपने स्कूल फ्रेंड को आंख मारती दिखाई दे रही हैं। साथ ही वह लड़के को तरह तरह के प्यार भरे एक्सप्रेशन्स दे रही हैं। इस गाने को शान रहमान ने कंपोज किया है। फिल्ममेकर उमर लूलू की यह फिल्म स्कूल में टीनएज के बीच पनपे प्यार की कहानी है। यह फिल्म 3 मार्च को रिलीज होगी और ऐसे में गाने के वायरल होने से फिल्म को काफी लाभ पहुंचेगा। वायरल हुई इस क्लिप को एडिट कर अब अन्य वीडियो बनाए गए हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें