फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तो इस वजह से सिम्बा से OUT हुईं जाह्नवी कपूर और सारा की हुई एंट्री, अब असली कारण आया सामने

Thu, 05 Apr 2018 06:21 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sara
जैसे ही रणवीर सिंह की फिल्म 'सिम्बा' में उनके साथ श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर की जगह सारा अली खान को फाइनल किया गया जाह्नवी कपूर के फैंस को इस खबर से काफी शॉक लगा। किसी को नहीं पता था कि सिम्बा में जाह्नवी कपूर को फाइनल किए जाने के बाद उनका नाम इस फिल्म से क्यों हटा दिया गया। हाल ही में इसके पीछे की वजह सामने आई है।

 
विज्ञापन

2 of 5
जाह्नवी कपूर - फोटो : योगेन शाह
फिल्म में जाह्नवी कपूर को कास्ट न करने के पीछे की वजह बेहद चौंका देने वाली है। मुंबई मिरर की खबर के मुताबिक, सिम्बा के लिए सारा अली खान और जाह्नवी कपूर दोनों से स्क्रिप्ट पढ़वाई गई लेकिन मेकर्स के फाइनल करने से पहले ही जाह्नवी कपूर ने ये खबर लीक कर दी कि सिम्बा में उनको कास्ट किया गया है।
 
विज्ञापन

3 of 5
SARA
जाह्नवी कपूर ने कई बार इसका जिक्र किया कि वह पहली बार रणवीर सिंह के साथ काम करने को लेकर बहुत नर्वस हैं। खबरों की मानें तो जाह्नवी कपूर की यही गलती उन्हें बहुत बारी पड़ी और सिम्बा में जाह्नवी कपूर की जगह सैफ अली खान की बेटी सारा अली खान को कास्ट कर लिया गया।
 

4 of 5
Deepika and Ranveer
आपको बता दें कि इस फिल्म के फीमेल लीड एक्ट्रेस को लेकर कई अफवाह उड़ायी गई थी। खबरें थी कि इस फिल्म में रणवीर सिंह के साथ उनकी गर्लफ्रेंड दीपिका पादुकोण को कास्ट किया जा रहा है। फिर खबर आई कि प्रिया प्रकाश वॉरियर इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करेंगी। लेकिन यह सारी खबरें कोरी अफवाह निकली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
simmba
रणवीर की फिल्म 'सिम्बा' साउथ एक्टर 'जूनियर एनटीआर' की 2015 में आई फिल्म 'टेम्पर' की रीमेक है। हालांकि इस फिल्म में आपोक खई बदलाव देखने को मिलेंगे। यह फिल्म इसी साल 28 दिसंबर को रिलीज होगी। रणवीर सिंह फिल्म एक विचित्र पुलिस के रोल में हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें