फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुकेश अंबानी ने बेटी की शादी के लिए 12 दिसंबर ही क्यों चुनी? वजह है बेहद खास

Wed, 12 Dec 2018 05:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
isha ambani - फोटो : 1GxqeXa
देश के सबसे अमीर व्यापारी मुकेश अंबानी की बेटी ईशा अंबानी आज यानी 12 दिसंबर को दुल्हन बनेंगी। बिजनेसमैन अजय पीरामल के बेटे आनंद पीरामल के साथ ईशा आज सात फेरे लेंगी। ईशा की शादी अंबानी के मुंबई स्थित घर एंटीलिया से होगी । एंटीलिया को बेहद खूबसूरत लाइटों से सजाया गया है। बता दें ईशा अंबानी की शादी के लिए 12 दिसंबर का दिन एक खास वजह से चुना गया है।
विज्ञापन

2 of 5
isha ambani wedding - फोटो : Instagram
इस दिन को लेकर एक खास भविष्यवाणी की गई हैं। इस दिन मार्ग शीश महीने की पंचमी तिथि है। रामचरित्र मानस के अनुसार यह तारीख शादी के लिए बेहद शुभ और सर्वसिद्ध है, क्योकि इस तिथि नें त्रेता युग में भगवान राम और देवी सीता का विवाह सम्पन्न हुआ था। ज्योतिष के अनुसार विवाह के लिए भगवान विष्णु का जागना साथ ही शुक्र और गुरु का उदित होना जरूरी है।
विज्ञापन

3 of 5
Isha Ambani - फोटो : amar ujala
पंचांग के अनुसार 1 नवंबर को शुक्र उदित हो चुके हैं। वहीं गुरू भी 7 दिसंबर को उदित हो चुके हैं। भगवान विष्णु भी 19 नवंबर को देवप्रबोधनी एकदशी के दिन से जाग चुके हैं। ऐसे में 12 दिसंबर को शादी के लिए बेहद की शुभ संयोग बना है। शादी से पहले होने वाली सभी रस्में पूरे रीति-रिवाज के साथ उदयपुर में पूरी हुईं हैं।

4 of 5
होने वाले पति का ब्लेजर पहनते ही ट्रोल हुईं अंबानी की बेटी, यूजर्स बोले-ऐसे कौन पहनता है?
इस प्री वेडिंग सेलीब्रेशन में पूरा बॉलीवुड शरीक हुआ था। साथ ही अमेरिका की प्रथम महिला रह चुकीं हिलेरी क्लिंटन भी अंबानी के खास मेहमानों में से एक थीं। शादी के बाद अंबानी परिवार मुंबई में ही एक ग्रेंड रिसेप्शन देगा। 14 दिसंबर को जियो गार्डन में ये रिसेप्शन होगा। इस रिसेप्शन में भी बॉलीवुड और स्पोर्ट्स जगत के अलावा देश-विदेश के कई बिजनेसमैन शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
isha ambani - फोटो : Instagram
सोशल मीडिया इन दिनों एक वीडिया वायरल हो रहा है, जिसमें हिलेरी क्लिंटन ओम जय जगदीश की आरती करती हुई दिख रही हैं। यह पहली बार है जब हिलेरी क्लिंटन इस तरह आरती करते हुए दिख रही हैं। वीडियो में मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी भी आरती करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि अंबानी परिवार पारंपरिक तरीके से शादी की सभी रस्में निभा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें