फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lalkaara: 'ललकारा' से क्यों हटे फरहान अख्तर? सामने आई वजह; अब सिद्धांत गुप्ता निभाएंगे आमिर के साथ अहम रोल

Tue, 04 Aug 2026 12:29 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Lalkaara Casting: अपकमिंग फिल्म 'ललकारा' से फरहान अख्तर हट गए हैं। उनकी जगह सिद्धांत गुप्ता ने ली है। आइए जानते हैं फरहान अख्तर इस प्रोजेक्ट से क्यों हटे हैं?
विज्ञापन
1 of 5
फरहान अख्तर, सिद्धांत गुप्ता, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और आशुतोष गोवारिकर ने अपनी अपकमिंग स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'ललकारा' की कास्टिंग में बड़ा बदलाव किया है। फरहान अख्तर के इस प्रोजेक्ट से हटने के बाद अब एक्टर सिद्धांत गुप्ता इसमें शामिल हो गए हैं।

प्रोजेक्ट से क्यों हटे फरहान?
बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक, फरहान अख्तर ने फिल्म से इसलिए किनारा कर लिया क्योंकि इसकी शूटिंग का शेड्यूल संगीतकार आर.डी. बर्मन पर बन रही बायोपिक की शूटिंग से टकरा रहा था।
विज्ञापन

2 of 5
फरहान अख्तर - फोटो : इंस्टाग्राम@faroutakhtar
फरहान की जगह लेंगे सिद्धांत
अब 'ललकारा' में फरहान अख्तर की जगह सिद्धांत गुप्ता अदाकारी करेंगे। सिद्धांत को सीरीज 'जुबली' और 'फ्रीडम एट मिडनाइट' में एक्टिंग के लिए काफी तारीफ मिली है।
उम्मीद है कि हाल के वर्षों की सबसे बड़ी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में से एक मानी जा रही इस फिल्म में एक्टर, आमिर खान के साथ एक अहम किरदार निभाएंगे।

'इंडस्ट्री में चाहे कितने भी समय से हों..', 'करुप्पू' के समय संकट पर बोले सूर्या; इस बात के लिए पत्ती को सराहा

विज्ञापन

3 of 5
सिद्धांत गुप्ता - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर ने शुरू की तैयारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सिद्धांत फिल्म में मुख्य किरदारों में से एक (पैरेलल लीड) निभाएंगे। स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर हालिया सफलता के बाद उनके करियर में यह एक और बड़ा पड़ाव होगा।
खबर है कि एक्टर ने रोल के लिए तैयारी शुरू कर दी है, हालांकि मेकर्स ने अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

4 of 5
आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम@aamirkhanproductions
किस पर आधारित है फिल्म?
'ललकारा' क्रिकेटर लाला अमरनाथ की जिंदगी पर आधारित है, जो देश के लिए टेस्ट शतक लगाने वाले पहले भारतीय क्रिकेटर थे।
आमिर खान फिल्म में इस मशहूर खिलाड़ी का रोल निभाएंगे। फिल्म में आजादी से पहले और बाद के भारत की पृष्ठभूमि में मैदान के अंदर और बाहर उनके सफर को दिखाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म लगान - फोटो : X
25 साल बाद साथ काम करेंगे आशुतोष और आमिर
इस प्रोजेक्ट के साथ आमिर खान 25 साल के लंबे अंतराल के बाद डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर के साथ फिर से काम करेंगे। दोनों ने पहले ऑस्कर के लिए नॉमिनेट हुई क्लासिक फिल्म 'लगान' (2001) में साथ काम किया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें