18 जनवरी को अभिनेता इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की फिल्म 'Why Cheat India' रिलीज हुई है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है। इमरान फिल्म का प्रमोशन भी कर रहे हैं। हाल ही में फिल्म का प्रमोशन करने कपिल शर्मा (Kapil Sharma) के शो (The Kapil Sharma Show) में पहुंचे। इमरान हाशमी ने फिल्म से जुड़ी और अपनी जिंदगी से जुड़ी कई बातों पर चर्चा की।
विज्ञापन
2 of 5
Emraan Hashmi
'द कपिल शर्मा शो' में 'व्हाय चीट इंडिया' (Why Cheat India) के एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) ने कहा है कि उन्होंने बी.कॉम सेकेंड ईयर में इकोनॉमिक्स के पेपर में नकल की थी। उन्होंने बताया- उन्होंने पेपर की तैयारी नहीं की थी लेकिन वह भाग्यशाली रहे क्योंकि निरीक्षक ने छात्रों से कहा कि वे 45 मिनट तक अपनी किताबों में से नकल कर सकते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
cheat india
इससे पहले इमरान (Emraan Hashmi) ने बताया था मैंने अपनी लाइफ के पांच साल कॉमर्स में बर्बाद किए, क्योंकि मेरी गर्लफ्रेंड कॉमर्स से पढ़ाई कर रही थी। मुझे लगा कुछ तो फायदा हो। हालांकि पांच साल तक कॉमर्स में रहने के बाद मुझे पता चला कि मुझे आर्ट्स की तरफ जाना चाहिए। मैं समय बर्बाद कर रहा हूं।
4 of 5
cheat india
इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) की "व्हाय चीट इंडिया" का निर्देशन सौमिक सेन के द्वारा किया गया है। इस फिल्म की कहानी एक ऐसे आदमी पर आधारित है जो अकादमिक दुनिया से धोखा कर पैसा कमाने का धंधा करता है। पढ़ाई की दुनिया एक ऐसी दुनिया है जहां अवसर बहुत लोगों को मिलता है जबकि सफलता की चाह रखने वाले करोड़ों की संख्या में होते हैं।
इमरान हाशमी के अलावा श्रेया धनवंतरी भी इस फिल्म में लीड रोल में है। कलेक्शन की बात करें तो पहले दिन व्हाय चीट इंडिया ने महज़ 1.71 करोड़ की ओपनिंग ली थी। फिल्म की कहानी 90 के दौर में सेट की गयी है, जब इस तरह के गैंग और स्कैम खूब सुनने को मिलते थे।