फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या के हाथ से क्यों खिसक रही हैं फिल्में, यह रही पूरी वजह

Sun, 16 Sep 2018 09:38 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Aishwarya rai bachchan
ऐसे वक्त जबकि पूर्व विश्व सुंदरी ऐश्वर्या राय बच्चन को लगातार फिल्में करने की जरूरत है, उनके हाथ में आई हुई फिल्में खिसक रही हैं। कैसे आगे बढ़ेगा उनका करियर और स्टारडम की रेस में क्यों पिछड़ रही हैं ऐश्वर्या, जानिए...

ऐश्वर्या राय बच्चन को स्टारडम की रेस में बने रहने के लिए एक के बाद एक फिल्म करने की जरूरत है। वह 44 बरस की हो चुकीं हैं। उनकी फिल्में लगातार आएंगी तो नई पीढ़ी के दर्शकों से कनेक्ट बनेगा। परंतु यह नहीं हो पा रहा। 2015 में कमबैक के बाद उन्हें अभी तक सफलता नहीं मिली मगर इससे भी बुरी खबर यह कि निर्माता-निर्देशक उन्हें लेकर फिल्मों की योजना बंद करते जा रहे हैं। जिन्होंने पिछले दो-एक वर्षों में प्लान भी किया, वह ऐश्वर्या को ड्रॉप करके आगे बढ़ रहे हैं। 
 
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya
ऐश्वर्या के हाथ से फिल्में खिसक रही हैं। इंडस्ट्री की चर्चाओं की मानें तो इसकी वजह कोई और नहीं, खुद यह सुंदरी है। जानकार बताते हैं कि इन दिनों सितारे बहुत स्वार्थी हो चुके हैं। कहानियों से ज्यादा वे फिल्मों में अपने किरदार पर ध्यान देते हैं। ऐसा करते हुए वे स्क्रिप्ट में बाल की खाल निकालते हैं। जबकि अमूमन उन्हें कहानी की समझ कम होती है। ऐश्वर्या भी यही कर रही हैं। उन्होंने अपने पास आने वाली स्क्रिप्ट को मर्जी के मुताबिक लिखाने की कोशिशें की और नतीजा यह कि फिल्में हाथ से निकल गईं।

 
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya and taapsee
अगस्त के अंत में निर्माता शैलेश आर. सिंह द्वारा यूपी में स्थित एक कहानी में ऐश्वर्या की जगह तापसी पन्नू को लिए जाने की खबर थी। सितंबर में दो फिल्मों में ऐश्वर्या की जगह अन्य हीरोइनों आ गईं। 'वो कौन थी' (1964) के रीमेक में ऐश्वर्या की जगह बिपाशा को लिए जाने की बातें हैं। जबकि पिछले साल अनाउंस हुए निर्माता श्रीनारायण सिंह के प्रोजेक्ट 'जास्मीन' में ऐश्वर्या को हटा कर दो युवा हीरोइनों से बातचीत हो रही है। तीनों ही फिल्मों से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया जा रहा है कि ऐश्वर्या स्क्रिप्ट में मन मुताबिक बदलाव करा रही थीं, जिससे लेखक-निर्देशक खुश नहीं थे। दो-एक बार बदलाव करके दिए गए, जो ऐश्वर्या को पसंद नहीं आए। तब इन फिल्मों की टीम ने ऐश्वर्या के साथ जाने के बजाय दूसरी हीरोइनों के संग काम करना बेहतर समझा। जानकारों के अनुसार ऐश्वर्या को अच्छी फिल्मों की जरूरत है परंतु ज्यादा मीनमेख निकालना उनके खिलाफ जा रहा है।

 

4 of 5
aishwarya rai
बीते दस साल में 'ऐ दिल है मुश्किल' (2016) को छोड़ें तो ऐश्वर्या के खाते में एक भी सफल फिल्म नहीं है। ऐ दिल... में भी वह सेकेंड लीड में थीं। वैसे बीते दशक में उन्होंने बमुश्किल आठ फिल्में की। वह 2010 से 2015 तक ब्रेक पर थीं। उन्होंने 'जज्बा' (2015) और 'सरबजीत' (2016) की केंद्रीय भूमिकाओं से वापसी की थी तो उम्मीद थी कि बॉलीवुड में फिर से पैर जमा लेंगी परंतु यह नहीं हुआ। सबसे बड़ा झटका उन्हें हाल में लगा जब 'फन्ने खां' सुपर फ्लॉप हुई। हालांकि इसमें वह लीड हीरोइन नहीं थीं परंतु एक महत्वपूर्ण भूमिका उनके जिम्मे थी, जिसमें उन्हें ग्लैमरस दिखाया गया। इसके बावजूद दर्शक उनकी और फिल्म की तरफ आकर्षित नहीं हुए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
bipasha and aishwarya
जो गया हाथ से
निर्माता शैलेष आर. सिंह यूपी केंद्रित पुलिस ड्रामा बना रहे है। फिल्म आईपीएस दंपति की कहानी है। ऐश के साथ उनके पति अभिषेक को लिया जा रहा था। अभिषेक ने मना किया। ऐश्वर्या भी स्क्रिप्ट में बदलाव चाहती थीं। अत: निर्माता ने दोनों को छोड़ कर तापसी और अन्य हीरो को लेने का फैसला किया। 1964 की हिट हॉरर फिल्म 'वो कौन थी' में ऐश्वर्या की जगह आज की हॉरर क्वीन बिपाशा बसु की एंट्री हो गई है। कृअर्ज एंटरटेनमेंट के अर्जुन एन. कपूर खुद हीरो बनने की तैयारी में हैं। निर्देशक की तलाश है। अगले महीने शूटिंग शुरू हो सकती है।

सरोगेट मदर के मुद्दे पर है, 'जास्मीन'। 'गोलियों की रासलीला: रामलीला' और 'टॉयलेट: एक प्रेमकथा' के राइटर गरिमा-सिद्धार्थ इससे निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं। ऐश्वर्या से बात हुई थी परंतु मामला बीच में खत्म हो गया। गरिमा-सिद्धार्थ अन्य हीरोइनों से बात कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें