एक्टर पंकज झा
- फोटो : सोशल मीडिया
एक्टिंग से पहले पेंटर के रूप में बनाई पहचान
एक्टर बनने का सपना पूरा करने के लिए पंकज झा वर्ष 2000 में मायानगरी मुंबई आए। मुंबई आने से पहले उन्होंने कई पेंटिंग और स्केच भी बनाए थे, जो कई पत्र-पत्रिकाओं में छप चुके थे। उनकी बनाई पेंटिंग्स की प्रदर्शनी भी लग चुकी है। एक्टिंग से पहले वह बतौर पेंटर भी जाने जाते थे। पकंज झा 'चमेली', 'मातृभूमि', 'गुलाल', 'मंगल पांडेय', 'मथुरा सिटी आफ लव', 'ब्लैक बोर्ड', 'अतरंगी रे' जैसी तीस-चालीस फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। उन्होंने अधिकतर छोटी भूमिकाएं ही निभाईं हैं।