फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए कौन हैं कोहली को प्रपोज करने वाली कंदील बलोच

Wed, 06 Apr 2016 11:29 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
बलोच - फोटो : Facebook
फ्रांसीसी प्रेस ने कंदील की तुलना किम कार्दशियन से की है जबकि कंदील पूनम पांडे को अपना आदर्श मानती है। 15 नवंबर 1990 को लाहौर में जन्मी कंदील बलोच पाकिस्तान के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की वो सनसनी हैं जो सोशल मीडिया का इस्तेमाल करके लगातार कई मुद्दों पर वीडियो जारी करती रहती हैं।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं कोहली को प्रपोज करने वाली कंदील बलोच

2 of 8
कंदील बलोच
हाल ही में कंदील ने विराट कोहली को प्रपोज करते हुए कहा है कि विराट को मेरे लिए अनुष्का शर्मा को छोड़ देना चाहिए। कंदील ने लाहौर की पंजाब यूनिवर्सिटी से स्नातक की पढ़ाई की है और कहा जाता है कि वो गाती भी बहुत अच्छा हैं। कंदील हिंदी, पंजाबी, पश्तो, उर्दू, पोठवारी, हिंदको, अंग्रेजी और बलूची जैसी भाषाओं की जानकार हैं।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं कोहली को प्रपोज करने वाली कंदील बलोच

3 of 8
टी 20 मुकाबलों के दौरान कंदील ने ऐलान किया था कि अगर पाकिस्तान भारत को हरा देता है तो वो पाकिस्तान के खिलाड़ियों के लिए स्ट्रिप हो जाएंगी। इतना ही नहीं अगर भारत पाकिस्तान को हरा देगा तो वो भारतीय खिलाडियों के लिए हॉफ स्ट्रिप हो जाएंगी।

जानिए कौन हैं कोहली को प्रपोज करने वाली कंदील बलोच

4 of 8
भारत की जीत पर कंदील ने शाहिद अफरीदी के खिलाफ एक बेहद भावुक वीडियो जारी किया था जिसमें उन्होंने कहा कि अफरीदी मैं तुमसे प्यार करती थी लेकिन भारत से हारने के बाद तुमने मेरा दिल तोड़ दिया।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं कोहली को प्रपोज करने वाली कंदील बलोच

5 of 8
बलोच
बलोच का मीडिया सनसनी बनने का शौक इस बात से समझा जा सकता है कि वो रोज अपने रोजमर्रा के कामकाज को भी वीडियो बनाकर पोस्ट करती रहती है। उनका अटक अटक कर अंग्रेजी लहजे में हिंदी बोलना लोगों को बहुत भाता है और कंदील के वीडियो इन्हीं अदाओं के चलते जल्द ही लोकप्रिय हो जाते हैं।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं कोहली को प्रपोज करने वाली कंदील बलोच

6 of 8
बलोच
अजीबोगरीब लहजे के साथ साथ कंदील के वीडियो बहुत उत्तेजक होते हैं जिस पर पाक मीडिया में उन्हें शिकायती नजरों से देखा जाता है। कंदील तब चर्चा में आई थी जब उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किए एक वीडियो में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को चाय वाला कहते हुए उनके खिलाफ काफी भला बुरा कहा था।
विज्ञापन

जानिए कौन हैं कोहली को प्रपोज करने वाली कंदील बलोच

7 of 8
कंदील बलोच - फोटो : self
पिछले दिनों पाकिस्तान के मशहूर टीवी एंकर मुबाशिर लुकमान को दिए एक इंटरव्यू में कंदील ने भारत की पूनम पांडे, राखी सावंत और सनी लियोनी को अपना आदर्श बताया था। इस इंटरव्यू में कंदील ने कहा था कि वो सनी लियोनी और राखी सावंत की तरह नाम कमाना चाहती हैं। इसके लिए वो कुछ भी कर सकती हैं। कंदील ने कहा था कि पाकिस्तान ही नहीं भारत के लोग भी उसके वीडियो देखने की ख्वाहिश रखते हैं
विज्ञापन

जानिए कौन हैं कोहली को प्रपोज करने वाली कंदील बलोच

8 of 8
बलोच - फोटो : ANI
इंडियन आइडल की तर्ज पर पाक में हुए पाक आइडल रियलटी शो में कंदील हिस्सा ले चुकी है और वो पाकिस्तान के कई फैशन शो में दिख चुकी हैं। उन्हें पाकिस्तान के टॉप मॉडल में शुमार किया जाता है। कंदील के वीडियो और पॉपुलेरिटी देखने के बाद कहा जा रहा है कि कंदील जल्द ही पाक या भारत में फिल्म इंडस्ट्री में दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें