फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौन हैं बड़े साहब, कैसे जसकीरत सिंह रांगी बना हमजा? क्या ‘धुरंधर 2’ में मिलेंगे इन छह बड़े सवालों के जवाब?

Thu, 19 Mar 2026 07:30 AM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Dhurandhar The Revenge: लोगों का इंतजार खत्म हुआ और साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ आज रिलीज हो चुकी है। ‘धुरंधर’ देखने के बाद फैंस के मन में कई सवाल हैं, जिनके जवाब ढूंढने के लिए वो ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखने के लिए उत्साहित हैं। यहां जानिए क्या हैं वो छह बड़े सवाल…
विज्ञापन
1 of 7
धुरंधर 2 - फोटो : अमर उजाला

‘धुरंधर’ के खत्म होने के बाद लोगों के मन में कई सवाल हैं, जो आज भी उनको परेशान कर रहे हैं। अब दर्शकों को उम्मीद है कि इन सवालों के जवाब आज रिलीज हुई ‘धुरंधर 2’ में उन्हें मिल जाएंगे। ये सवाल रहमान डकैत की मौत, बड़े साहब और हमजा का आगे क्या होगा? इससे संबंधित हैं। मेकर्स का कहना है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ पहले भाग से भी कहीं ज्यादा खतरनाक और हैरान करने वाली है।

ऐसे में फैंस का उत्साह भी पहले से कहीं ज्यादा है। साथ ही एक सवाल ये भी है कि क्या ‘धुरंधर 2’ में भी कहानी पूरी नहीं होगी और मेकर्स ‘धुरंधर 3’ लेकर भी आएंगे? जानते हैं ऐसे कौनसे सवाल हैं, जिनके जवाब अधिकांश दर्शक ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में ढूंढने जाएंगे।

विज्ञापन

2 of 7
धुरंधर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

कौन हैं बड़े साहब?
'कटप्पा ने बाहुबली को क्यों मारा?' फिल्मी जगत में इस सवाल के बाद हर किसी की जुबान पर सबसे बड़ा सवाल ये ही है कि आखिर बड़े साहब कौन हैं? पहली फिल्म में दिखाया गया कि हर दहशत हर आतंक के पीछे एक ही नाम है बड़े साहब। लेकिन अब तक सिर्फ बड़े साहब का नाम ही सामने आया है, उनका चेहरा या उनका किरदार सामने नहीं आया है। ऐसे में हर कोई बड़े साहब के बारे में जानना चाहता है।



इसको लेकर लोगों की अलग-अलग थ्योरी हैं, अधिकांश लोगों का मानना है कि बड़े साहब दाउद इब्राहिम का किरदार है। तो कुछ अजहर मसूद और हाफिज सईद जैसे लोगों के बड़े साहब होने की भी उम्मीद लगा रहे हैं। साथ ही बड़ा सवाल ये भी है कि बड़े साहब का किरदार कौन निभा रहा है? सलमान खान से लेकर इमरान हाशमी और जिम्मी शेरगिल तक के होने का लोग कयास लगा रहे हैं। लेकिन असल में बड़े साहब कौन एक्टर बना है, इसका खुलासा भी धुरंधर 2 देखकर ही पता चलने की उम्मीद है।

विज्ञापन

3 of 7
धुरंधर 2 में रणवीर सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

जसकीरत सिंह रांगी कैसे बना हमजा?
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह को हमजा अली मजारी के किरदार में दिखाया गया है, जो एक भारतीय अंडरकवर एजेंट है। हालांकि, ये भी दिखाया गया कि उसका असली नाम जसकीरत सिंह रांगी है। ऐसे में अब सवाल ये ही कि कैसे जसकीरत सिंह रांगी हमजा अली मजारी बना?

इसके पीछे की क्या कहानी है और क्यों जसकीरत सिंह रांगी जेल में था? उसका जीवन कैसा था? किस तरह के दर्द ने उसे सब कुछ दांव पर लगाने के लिए मजबूर किया? अजय सान्याल (आर माधवन) ने इस काम के लिए क्यों चुना?

कैसे वो अपने जीवन को भूलकर एक नई जिंदगी जीने के लिए तैयार हुआ, वो भी जहां सिर्फ मौत ही उसके सिर पर नाच रही हो। उम्मीद है कि ‘धुरंधर 2’ में हमें हमजा या यूं कहें कि जसकीरत सिंह रांगी की बैक स्टोरी देखने को मिलेगी।

4 of 7
धुरंधर 2 - फोटो : यूट्यूब

अगर हमजा की सच्चाई सामने आ गई तो क्या होगा?
मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) ने भारत और उसके जासूसों के साथ अपने पुराने संबंधों का संकेत दिया है। क्या उन्हें हमजा के बारे में कोई आशंका है? क्योंकि जैसे ही यह बात सामने आई, पूरा गेम ही पलट जाएगा। हमजा का मिशन, नेटवर्क, यहां तक कि उन्हें भेजने वाले लोग भी। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या बदला रणवीर के हमजा के किरदार में ही होगा या जसकीरत उस लड़ाई को लड़ेंगे? क्या कोई पर्दाफाश होगा? अगर हां, तो इसका अंत कैसे होगा? 

विज्ञापन

5 of 7
धुरंधर 2 में सारा अर्जुन - फोटो : सोशल मीडिया

यालीना हमजा के साथ है या उसके खिलाफ?
‘धुरंधर 2’ के ट्रेलर में यालीना (सारा अर्जुन) को बंदूक चलाते दिखाया गया है। इसके बाद लोगों के मन में सवाल है कि क्या यालीना सच्चाई जानने के बाद हमजा के खिलाफ हो गई है? या फिर वो इस कदर प्यार में है कि हमजा का ही साथ दे रही है और अपने अब्बू से लेकर अपने बाकी लोगों के खिलाफ हो गई है? वहीं सवाल ये भी है कि यालीना का क्या होगा? क्या वो मर जाएगी? यालीना और हमजा का रिश्ता आगे क्या मोड़ लेता है, यह भी इस बदले से भरे दूसरे पार्ट में पता चलने की आस है।

विज्ञापन

6 of 7
धुरंधर और उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक में कनेक्शन - फोटो : सोशल मीडिया

क्या सच में ‘उरी’ और ‘धुरंधर’ आपस में कनेक्ट हैं? आदित्य धर अपना यूनिवर्स बना रहे हैं?
‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह के किरदार का नाम जसकीरत सिंह रांगी सामने आने के बाद से ही फैंस ये थ्योरी लगा रहे हैं कि ‘धुरंधर’ और ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ आपस में कनेक्ट हैं। क्योंकि ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में कीर्ति कुल्हारी के पति का नाम जसकीरत सिंह रांगी था।

अब सवाल ये ही क्या कोई संबंध है? क्या ये सभी किरदार आदित्य धर की दुनिया का हिस्सा हैं? क्या विक्की कौशल और यामी गौतम भी ‘धुरंधर 2’ में नजर आएंगे? अगर ये जसकीरत सिंह रांगी ‘उरी’ वाला ही है, तो उसे कैप्टन जसकीरत सिंह रांगी बताया गया था। जबकि ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह वाले जसकीरत सिंह रांगी को जेल का एक कैदी बताया गया है। आखिर क्या है जसकीरत सिंह रांगी की कहानी और कैसे कनेक्ट हैं उरी और धुरंधर?

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अक्षय खन्ना - फोटो : अमर उजाला
क्या रहमान डकैत जिंदा है?
हालांकि, ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत (अक्षय खन्ना) का मरना दिखा दिया गया था। लेकिन लास्ट का एक सीन जहां हमजा के सामने अचानक रहमान डकैत उठ जाता है। उसे देखकर लोगों में ‘धुरंधर 2’ में कुछ सरप्राइज की उम्मीद है। वहीं जिस तरह से इतने खूंखार इंसान को इतनी आसानी से मौत के घाट उतार दिया गया, वो भी कई लोगों को हजम नहीं हुआ।

इसलिए कई फैंस के मन में सवाल ये भी है कि क्या रहमान डकैत अभी भी जिंदा है? क्या रहमान डकैत ‘धुरंधर 2’ में भी नजर आएगा? हालांकि, इसकी उम्मीद काफी कम है, लेकिन असल जवाब तो ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद ही मिलेगा।

अगर वह मर गया? तो फिर लयारी की बागडोर कौन संभालेगा? क्या रहमान डकैत के भाई उजैर बलोच (दानिश पंडोर) के रहते हुए हमजा को लयारी की गद्दी मिल जाएगी? या हमजा रहमान डकैत के बाद उजैर को भी मार देगा? इसका जवाब भी दर्शक ‘धुरंधर 2’ में ही तलाश करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें