फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक और बड़े एक्टर की बेटी को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे सलमान खान, नाम जानकर होंगे हैरान

Sun, 29 Jul 2018 05:15 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों के लिए गॉडफादर रहे हैं। उन्होंने बॉलीवुड में न केवल कई हीरो-हीरोइन को लॉन्च किया, बल्कि उन्हें एक अच्छा मुकाम भी दिलाया है। सोनाक्षी सिन्हा,सूरज पंचोली और अर्जुन कपूर के बाद सलमान खान अपने बॉलीवुड और टीवी के चर्चित चेहरे की बेटी को बॉलीवुड में डेब्यू कराने का फैसला किया है। 
विज्ञापन

2 of 5
जी हां मीडिया में चल रही खबरों की मानें तो सलमान खान जल्द ही पॉपुलर एक्टर मोहनीश बहल की बड़ी बेटी प्रनूतन बहल को बॉलीवुड में लॉन्च करने वाले हैं। अंग्रेजी वेबसाइट इंडिया टुडे की खबर के अनुसार सलमान खान प्रनूतन बहल को मशहूर ज्वैलर इकबाल रतनसी के बेटे जहीर इकबाल के साथ लॉन्च करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
पता हो कि सलमान खान ने अपनी फिल्म 'रेस 3' के प्रमोशन के दौरान ही खुलासा कर दिया था कि वह जल्द ही जहीर इकबाल को बॉलीवुड में लॉन्च करेंगे। जहीर के पिता और सलमान एक-दूसरे को काफी समय से जानते हैं। गौरतलब है कि प्रनूतन बहल और जहीर इकबाल की फिल्म की शूटिंग इसी साल सितंबर से शुरू होगी। यह फिल्म कश्मीर पर बनी एक लव स्टोरी पर आधारित होगी। 
 

4 of 5
वहीं बात करें मोहनीश बहल की तो वह 90 के दशक की फिल्मों के सबसे चर्चित विलेन में से एक रहे हैं। मोहनीश ने सलमान के साथ मैंने प्यार किया, हम साथ-साथ हैं, हम आपके हैं कौन और जय हो सहित कई फिल्मों में काम किया है। यह दोनों एक्टर काफी अच्छे दोस्त भी हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आपको बता दें कि सलमान खान ने कटरीना कैफ, सोनाक्षी सिन्हा, अर्जुन कपूर, सूरज पंचोली, जरीन खान, डेजी शाह सहित कई हीरो-हीरोइन को लॉन्च किया है। हाल ही में उन्होंने अपने बहनोई आयुष शर्मा को फिल्म लवरात्री से लॉन्च किया है। इस फिल्म का अभी तक टीजर लॉन्च किया गया है। जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें