फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिस 'शक्तिमान' की ड्रेस पहन गर्व से चौड़े हो जाया करते थे बच्चे, अब वो फिल्मों से दूर कर रहे ये काम

Fri, 22 Jun 2018 01:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
मुकेश खन्ना
टीवी के पॉपुलर शो 'शक्तिमान' को कौन भूल सकता है । एक वक्त ऐसा था जब बच्चे शक्तिमान को रियल हीरो मान बैठे और उसके जैसी शक्तियां होने की नकल करते थे । शक्तिमान की ड्रेस मार्केट में आ गई थी । जिसे पहन बच्चे शादी-बारात में जाया करते थे । हर रविवार को प्रसारित होने वाले इस शो को देखने के लिए पूरा परिवार साथ बैठता था । 
विज्ञापन

2 of 9
मुकेश खन्ना
आखिर कहां गुम हो गया वो 'शक्तिमान' । लंबे समय से दिखाई नहीं दिए । फैंस को लग रहा होगा कि वो कहीं गुमनामी की जिंदगी जी रहे होंगे । हां, शक्तिमान का किरदार निभाने वाले मुकेश खन्ना आज कल लाइम लाइट से भले ही दूर हों लेकिन उनके काम में कोई कमी नहीं आई है ।
विज्ञापन

3 of 9
मुकेश खन्ना
60 साल की उम्र में भी वो लगातार काम कर रहे हैं । मुकेश खन्ना करीब 8 साल से एक्टिंग करियर से दूर हैं । साल 2010 में उनकी फिल्म 'बारूद' आई थी । अब मुकेश खन्ना अपना प्रोडक्शन हाउस चला रहे हैं । इसके अलावा उनका एक एक्टिंग इंस्टीट्यूट भी है ।

4 of 9
mukesh khanna - फोटो : social media
मुकेश खन्ना आने वाली पीढ़ी को एक्टिंग में महारत हासिल करना सिखा रहे हैं। आज मुकेश खन्ना दो-दो एक्टिंग स्कूल चला रहे हैं, जहां हर उस बच्चे और शख्स को ट्रेनिंग दी जाती है जो एक्टर बनने का सपना देखता है।
विज्ञापन

5 of 9
मुकेश खन्ना
मुकेश खन्ना का सपना और भी कई एक्टिंग स्कूल खोलने का है और इसी काम में वो रमे हुए हैं। इसके अलावा मुकेश खन्ना ने उस एक्टिंग स्कूल में भी तीन महीने का एक्टिंग कोर्स शुरू करवाया है जिससे उन्होंने खुद एक्टिंग के गुर सीखे।
विज्ञापन

6 of 9
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
एक वक्त ऐसा था जब मुकेश खन्ना का स्टारडम दर्शकों पर हावी था। उनके निभाए किरदार खूब लोकप्रिय रहे और आज भी लोग उन किरदारों के फैन हैं..फिर चाहें वो महाभारत में भीष्म पितामह का किरदार हो, शक्तिमान का या फिर आर्यमान..हर किरदार में मुकेश खन्ना ने जान डाल दी।
विज्ञापन

7 of 9
mukesh khanna - फोटो : getty images
लेकिन जैसा क्रेज लोगों में मुकेश खन्ना के शक्तिमान किरदार के लिए देखने को मिला वैसा किसी और के लिए नहीं। इस किरदार ने मुकेश खन्ना को अपार शोहरत और पॉपुलैरिटी दी। वक्त के साथ मुकेश खन्ना का स्टारडम ढलता गया और वो स्क्रीन से एकदम गायब हो गए।

8 of 9
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
हालांकि उन्होंने बीच में एक-दो टीवी शोज से अपनी दमदार वापसी करनी चाही, लेकिन वो कामयाब नहीं हुए। मुकेश खन्ना ने अपने करियर की शुरुआत 1981 में आई फिल्म 'रूही' से की थी ।  निर्देशक बी. आर. चोपड़ा की 'महाभारत' में 'भीष्म' का रोल मिलने से पहले मुकेश खन्ना ने 15 फिल्में कर ली थी ।
विज्ञापन

9 of 9
मुकेश खन्ना - फोटो : amar ujala
15 फिल्मों में से ज्यादातर फ्लॉप रही थीं । हीं 'भीष्म पितामह' के किरदार ने मुकेश खन्ना को सुपरस्टार बना दिया था। इसके बाद मुकेश खन्ना ने 'शक्तिमान' टीवी शो का निर्माण किया और खुद शक्तिमान का किरदार निभाया। इस शो ने जो सफलता हासिल की वो आज तक कोई भी टीवी शो हासिल नहीं कर पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें