रीना रॉय
- फोटो : Twitter
रीना रॉय 80 के दशक की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक थीं। उन्होंने 'नागिन', 'कालीचरण', 'आशा', 'पापी', 'जमानत' जैसी कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया। 1976 तक आते-आते रीना रॉय उस वक्त की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हीरोइनों में शुमार हो गईं। आलम ये था कि उनके फैंस उन्हें खून से लेटर लिखकर भेजते थे।