बॉलीवुड इंडस्ट्री में हर साल लाखों की संख्या में लोग एक्टर बनने का सपना लिए मुंबई जाते हैं। इनमें से कुछ कामयाबी पाते हैं, तो कुछ स्ट्रगल ही करते रह जाते हैं। इनके अलावा कुछ ऐसे होते हैं जो अपनी पहली फिल्म से चमक उठते हैं पर फिर भी गुमनाम हो जाते हैं। ऐसा ही कुछ साल 1985 में आई फिल्म 'एडवेंचर्स ऑफ टार्जन' में मुख्य भूमिका निभाने वाले अभिनेता हेमंत बिरजे के साथ हुआ। हेमंत आज अचानक चर्चा में आए भी तो सड़क दुर्घटना की वजह से।