फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख-आमिर से लेकर आलिया-प्रियंका तक, जानिए इन दिनों कहां बिजी हैं फिल्मस्टार्स?

Fri, 06 Oct 2017 02:08 PM IST
बीबीसी हिंदी. कॉम
विज्ञापन
1 of 8
कहते हैं कि बॉलीवुड कभी ठहरता नहीं है। यहां हमेशा कुछ न कुछ चलता रहता है। फिल्म प्रमोशन से लेकर कंट्रोवर्सीज तक। तरह-तरह के गॉसिप्स और जानें कितनी खबरें। यहां हम ऐसी ही कुछ छोटी-बड़ी खबरों को समेटने की कोशिश कर रहे हैं। बॉलीवुड के बेताज बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज विवादों में हैं। मुंबई नगर निगम ने उनके दफ्तर की चौथी मंजिल पर बनी कैंटीन गुरुवार को ढहा दी। नगर निगम का आरोप है कि कैंटीन का निर्माण अवैध तरीके से किया गया था।
विज्ञापन

2 of 8
आमिर खान इन दिनों अपनी फिल्म सीक्रेट सुपरस्टार के प्रमोशन में काफी व्यस्त हैं। फिल्म प्रमोशन में ओवरसीज मार्केट का भी खास ख्याल रखा जा रहा है। इस हफ्ते की शुरुआत में वो सिंगापुर में थे। इस फिल्म की कहानी एक ऐसी सिंगर गर्ल की है जो इंटरनेट पर मशहूर हो जाती है।
विज्ञापन

3 of 8
सुष्मिता सेन इन दिनों अपने कुछ प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को पूरा करने के लिए कुवैत और दुबई के दौरे पर हैं। हालांकि उनके बॉलीवुड करियर में लंबे समय से ठहराव की स्थिति बन गई हैं। पिछले छह-सात साल में बड़े पर्दे पर उनकी इक्का-दुक्का फिल्में ही रिलीज हुई हैं।

4 of 8
आलिया भट्ट के लिए पिछले दो साल में बॉलीवुड में काफी कुछ बदला है। वो मानने लगी हैं कि बदलाव ही वो चीज है जो हमेशा मौजूद रहती है। वो सवाल भी करती हैं कि क्या लोग उन्हें इसी तरह सिर आंखों पर बिठाते रहेंगे। ये बातें वो नई दिल्ली में हुए एक आर्थिक सम्मेलन में करण जौहर के साथ एक डिस्कशन प्रोग्राम में कर रही थीं।
विज्ञापन

5 of 8
इस बार करण फिल्मों पर नहीं बल्कि इकॉनमी पर बोल रहे थे। मौका था नई दिल्ली में वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम की बैठक का। करण ने कहा कि जिस तरह से बॉलीवुड फ़़िल्में इंटरवल के बाद रफ़्तार पकड़ती हैं, उसी तरह अर्थव्यवस्था मौजूदा वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में रफ्तार पकड़ेगी। बकौल करण ये वक्त इंडियन इकॉनमी का इंटरवल प्वॉइंट है।
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : SELF
पिछले महीने मशहूर सिंगर आशा भोंसले 84 बरस की हो गईं। उन्हें बॉलीवुड को रॉक-एन-रोल से परिचित कराने का श्रेय दिया जाता है। इस हफ्ते दिल्ली के मैडम तुसाद संग्रहालय में उन्होंने खुद अपनी मोम की प्रतिमा का अनावरण किया। इस मौके पर उन्होंने ख्वाहिश जताई कि उनकी मोम की प्रतिमा एल्विस प्रिस्ले और माइकल जैक्सन के बीच रखी जाए।
 
विज्ञापन

7 of 8
मशहूर गायक उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण ने बहुत कम उम्र में बतौर गायक शोहरत हासिल कर ली थी। अब वे एक स्थापित गायक, अभिनेता और टेलीविजन होस्ट हैं। पिछले दिनों आदित्य सुर्खियों में थे और वो भी उन वजहों से जो शायद वो नहीं चाहते होंगे। ज्यादा सामान लेकर यात्रा करने में एक निजी एयरलाइंस कंपनी ने उनसे अतिरिक्त भाड़ा मांगा और विमानन कंपनी के मुताबिक आदित्य बहस में उलझ गए।
विज्ञापन

8 of 8
प्रियंका चोपड़ा इन दिनों बॉलीवुड और हॉलीवुड में अपने प्रोफेशनल कमिटमेंट्स के अलावा कई सामाजिक जिम्मेदारियां निभा रही हैं। वे यूनिसेफ के लिए काम कर रही हैं और इसी सिलसिले में पिछले दिनों वे अमरीका में थीं। इसी हफ्ते ये खबर आई कि वे भारत के स्किल इंडिया कैम्पेन से जुड़ रही हैं। इस कैम्पेन में उनके अलावा बॉलीवुड के और भी सितारे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें