Vicky kaushal, Katrina kaif
- फोटो : social media
इन सारी बातों को उस वक्त काफी मजाक में लिया गया था और सभी लोग हंस रहे थे, लेकिन अब लग रहा है कि कटरीना और विक्की वाकई में एक दूसरे के करीब आ गए हैं। दोनों के अफेयर की खबरें बहुत समय से चर्चा में आ रही हैं, लेकिन उन्होंने अपना रिश्ता अभी तक ऑफिशियल नहीं किया है। हाल ही में कटरीना ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की थी जिसमें वो एक यैलो हुडी वाले इंसान को गले लगाती दिख रही थीं। हालांकि तस्वीर से ये साफ नहीं हो पा रहा है कि वो विक्की कौशल ही हैं या कोई और।