फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक वक्त पर अक्षय के 'गे' होने की उड़ी थी अफवाह, जानिए कैसे टूटा वहम

Mon, 14 Nov 2016 05:20 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अक्षय कुमार ना सिर्फ बॉलीवुड के नंबर वन स्टारों में शुमार हैं बल्कि सभी के लिए वो एक आदर्श भी हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय, जिनकी ट्विंकल खन्ना के साथ शादी को तकरीबन 15 साल हो चुके हैं, उन्हें ट्विंकल औऱ उनकी मां ने 'गे' समझ लिया था ? अगर नहीं तो आपको बता दें कि ये बिल्कुल सच है और इसका खुलासा खुद ट्विंकल खन्ना ने किया है।
विज्ञापन

एक वक्त पर अक्षय के 'गे' होने की उड़ी थी अफवाह, जानिए कैसे टूटा वहम

2 of 5
ट्विंकल खन्ना हाल ही में अक्षय कुमार के साथ करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण' में नजर आईं और यहां उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। यहां ट्विंकल ने बताया कि जब अक्षय ने उन्हें शादी के लिए प्रपोज किया तो उन्होंने वो प्रपोजल कबूल कर लिया। लेकिन इसी दौरान मीडिया में काम करने वाले कुछ दोस्तों के जरिए उन्हें पता चला कि अक्षय 'गे' हैं।
विज्ञापन

एक वक्त पर अक्षय के 'गे' होने की उड़ी थी अफवाह, जानिए कैसे टूटा वहम

3 of 5
इससे ट्विंकल के होश उड़ गए और वो टेंशन में आ गईं। उन्होंने जब ये बात अपनी मां से शेयर की तो वो हैरान रह गईं। और फिर उन्होंने ट्विंकल को एक फैसला सुनाया जिसके बारे में सुनकर आप भी चौंक जाएंगे। डिंपल ने अपने और बेटी के शक को दूर करने के लिए ट्विंकल से कहा कि पहले तुम दोनों को एक साल तक साथ रहना होगा और फिर उसके बाद तुम्हारी शादी होगी।

एक वक्त पर अक्षय के 'गे' होने की उड़ी थी अफवाह, जानिए कैसे टूटा वहम

4 of 5
इस तरह ट्विंकल और अक्षय शादी से पहले एक साल तक एक-दूसरे के साथ रहे और तब जाकर उनकी शादी हुई। आमतौर पर कोई भी मां-बाप अपनी औलाद को शादी से पहले साथ रहने की इजाजत नहीं देते इसलिए ट्विंकल का ये खुलासा बेहद चौंकाने वाला है और खुद करण भी ये बात जानकर चौंक गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक वक्त पर अक्षय के 'गे' होने की उड़ी थी अफवाह, जानिए कैसे टूटा वहम

5 of 5
इतना ही नहीं, शो के दौरान ट्विंकल ने ये भी बताया कि वो अक्षय को डेट करने के बिल्कुल भी मूड में नहीं थीं और उन्होंने सिर्फ 15 दिन के लिए ही अक्षय को अपना ब्वॉयफ्रेंड बनाया था। क्यों चौंक गए ना आप? और आज इन दोनों की शादी को 15 साल हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें