फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप सीन का बदला लेने के लिए इस हीरोइन ने प्रेम चोपड़ा के साथ किया कुछ ऐसा, सकपका उठे थे

Sun, 02 Apr 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Written by: संगीता तोमर
विज्ञापन
1 of 6
एक रेप सीन शूट के दौरान प्रेम चोपड़ा
किसी भी सीन को शूट करना आसान नहीं होता, फिर चाहे वो रोमांटिक सीन हो, इमोशनल, एक्शन या फिर एक रेप सीन...और ये बात फिल्म स्टार्स से बेहतर भला कौन समझ सकता है। कई बार इन सीन्स के दौरान वो घायल हो जाते हैं तो कई बार उन्हें अपने को-स्टार का ही गुस्सा झेलना पड़ता है।

प्रेम चोपड़ा के साथ भी ऐसा ही हुआ था....अपने किए एक रेप सीन के लिए प्रेम चोपड़ा को हीरोइन का गुस्सा झेलना पड़ा था।

क्या था पूरा मामला ?
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
प्रेम चोपड़ा
बात 70 के दशक की है, जब रेप सीन फिल्मों का जरूरी हिस्सा होते थे। उस वक्त प्रेम चोपड़ा काफी मशहूर विलेन थे और लगभग हर फिल्म में उनका किरदार हीरोइन के साथ जबरदस्ती करने वाला ही होता। इस तरह के किरदार करते करते प्रेम चोपड़ा इन सीन्स को शूट करने की कला भी सीख गए थे। लेकिन एक रेप सीन को शूट करते वक्त उनकी कला उन्हीं पर भारी पड़ गई।
विज्ञापन

3 of 6
एक रेप सीन शूट के दौरान प्रेम चोपड़ा
सीन ऐसे था...प्रेम चोपड़ा को पीछे से आकर हीरोइन को दबोचना था और उसकी बाजुओं को पकड़ना था...प्रेम चोपड़ा ने ऐसा ही किया। लेकिन किसी वजह से हीरोइन सही एक्सप्रैशन नहीं दे पा रही थी। जोर-जबरदस्ती का जो रिएक्शन निर्देशक को चाहिए था वो नहीं मिल पा रहा था। सीन के लिए कई रीटेक देने पड़े लेकिन फिर भी सीन सही शूट नहीं हो पाया।

शूट के दौरान प्रेम चोपड़ा असमंजस में थे। उन्हें समझ ही नहीं आ रहा था कि हीरोइन सीन में दिलचस्पी क्यों नहीं दिखा रही। उनके मन में सवाल था लेकिन सोचा कि शूट के बाद ही पूछ लूंगा।

4 of 6
प्रेम चोपड़ा
खैर, जैसे-तैसे सीन शूट हो गया लेकिन इससे पहले कि प्रेम चोपड़ा उस हीरोइन से कुछ पूछते उसने जाकर निर्देशक से शिकायत लगा दी और कहा कि प्रेम चोपड़ा ने उन्हें चोट पहुंचाई है और उन्हीं की वजह से उनकी बाजू में चोट लग गई।

निर्देशक ने हीरोइन को काफी समझाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी और शूट छोड़कर चली गई..अगले दिन शूट पर भी नहीं आई। मन ही मन वो प्रेम चोपड़ा से बदला लेने के बारे में सोचती रही और आखिरकार सेट पर वापस आ भी गई।
विज्ञापन

5 of 6
एक फिल्म के सीन में प्रेम चोपड़ा
फिर से एक सीन शूट होना था और सीन के मुताबिक, हीरोइन को विलेन को थप्पड़ मारना था। हीरोइन को तो जैसे इस सीन का बेसब्री से इंतजार था...जैसे ही शूट शुरु हुआ हीरोइन ने अपना बदला लेते हुए विलेन यानि प्रेम चोपड़ा को इतनी जोर से थप्पड़ मारा कि सब सहम गए। खुद प्रेम चोपड़ा के पैरों तले जमीन खिसक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फिल्म के एक सीन में प्रेम चोपड़ा
वो गाल पर हाथ लगाए निर्देशक के पास गए और उनसे इस बात की शिकायत की। लेकिन शिकायत करने पर प्रेम चोपड़ा को जो सुनने को मिला उसने उनके और होश उड़ा दिए। निर्देशक ने उन्हें बताया कि हीरोइन उनसे अपने साथ किए बर्ताव का बदला लेना चाहती थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें