फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'अय्यारी' एक्टर सिद्धार्थ ने किया खुलासा, बोले- अचानक घर आ गया था बॉलीवुड का यह सुपरस्टार खान

Sun, 11 Feb 2018 12:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
sidharth malhotra
बॉलीवुड के दबंग खान यानि कि सलमान खान ने अपनी अच्छाई की एक और बानगी पेश की है। दरअसल, एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा ने सलमान को पार्टी में बुलाया था। लेकिन किसी कारण सलमान जा नहीं पाए। बता दें कि सिद्धार्थ ने सलमान को  2014 में बुलाया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
Salman and Sidharth
दरअसल , बात उन दिनों की है जब एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म एक विलेन आई थी और उस दौरान सिद्धार्थ ने सलमान को पार्टी सेलिब्रेशन के लिए इनवाइट किया था। लेकिन सलमान आने में असमर्थ रहे। वहीं, उसके कुछ दिनों बाद ही सलमान ने सिद्धार्थ को उनके घर अचानक पहुंचकर बहुत बड़ा सरप्राइज दिया।
विज्ञापन

3 of 5
Sidharth Malhotra
बता दें कि सलमान के अचानक सिद्धार्थ के घर पहुंचने का सिद्धार्थ को कोई अंदाजा तक नहीं था। ऐसे में दोनों ने एक-दूजे को गले लगया। वहीं, सलमान के अचानक घर आने के चलते सिद्धार्थ की खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। ये सारी बातें सिद्धार्थ ने अपने एक इंटरव्यू में बताई है।

4 of 5
Sidharth Malhotra
फिलहाल, सिद्धार्थ मल्होत्रा अपनी आने वाली फिल्म अय्यारी को लेकर सुर्खियों में हैं। फिल्म में सिद्धार्थ के साथ मनोज वाजपयी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म अय्यारी 16 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Manoj and Sidharth
निर्देशक नीरज पांडे  इस फिल्म को डायरेक्ट कर रह हैं। इससे पहले उन्होंने 'ए वेडनेसडे' हो या 'स्पेशल 26' जैसी जबरदस्त फिल्में बनाई थी। एक बार फिर से नीरज पांडे 'अय्यारी' के जरिए ऐसे ही एक वास्तविक मुद्दे पर फिल्म लेकर आ रहे हैं। एक वेब पोर्टल के मुताबिक सिद्धार्थ मल्होत्रा और मनोज बाजपेयी स्टारर इस फिल्म की कहानी आदर्श हाउसिंग घोटाले से प्रेरित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें