पंकज त्रिपाठी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
पंकज त्रिपाठी आज के दौर में बहुत ही मंझे हुए कलाकार माने जाते हैं। उनकी हर अदाकारी हर फिल्म में उभरकर दिखती है। पंकज त्रिपाठी का अभिनय इतना प्रभावशाली होता है कि फिल्म के दूसरे कलाकारों पर हावी हो जाता है। अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म "निल बट्टे सन्नाटा" माँ-बेटी के रिश्ते पर आधारित थी जिसमें स्वरा भास्कर अहम भूमिका में नजर आयीं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी प्रिंसिपल श्रीवास्तव की भूमिका में दिखे जो अभिनय में दूसरे अभिनेताओं पर भारी पड़े। पंकज त्रिपाठी 2019 में कार्तिका आर्यन की फिल्म लुका छुपी में छोटे से किरदार बाबूलाल में नजर आये। जब-जब पंकज त्रिपाठी स्क्रीन पर नजर आये उन्होंने दर्शको का ध्यान सिर्फ अपनी तरफ केंद्रित कर दिया। ऐसा ही हाल रहा हाल ही में रिलीज हुई अनुराग बासु की फिल्म "लूडो" का जिसमें कई कलाकार थे जैसे अभिषेक बच्चन, आदित्य रॉय कपूर, सान्या मल्होत्रा, फातिमा सना शेख, लेकिन डॉन का किरदार सत्तू (पंकज त्रिपाठी) हर किरदार पर हावी रहा। 2013 में आई कॉमेडी फिल्म फुकरे में कई नए कलाकार और कई मंझे हुए कलाकार जैसे ऋचा चड्ढा, पंकज त्रिपाठी और अली फजल थे। फिल्म ने दर्शको को काफी लुभाया। इतने कलाकारों में नवीन कलाकार वरुण शर्मा के "चूचा" किरदार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी जिससे उनकी फिल्मी करियर को काफी फायदा हुआ और वो कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा बने। जिसमें शामिल हैं शाहरुख खान की "दिलवाले", "अक्षय कुमार की "गोल्ड" जैसी फिल्में।