शादी के करीब 26 सालों के बाद भी शाहरुख और गौरी आज भी साथ हैं। हालांकि ऐसा नहीं है कि ये लंबा सफर आसान रहा। एक समय वह था। जब शाहरुख खान और गौरी खान के बीच 'वो' आ गई थी। जानिए फिर क्या हुआ।
विज्ञापन
2 of 9
फाइल
शाहरुख और गौरी का रिश्ता तब सबसे बड़ी मुश्किल में आया था, जब शाहरुख के साथ प्रियंका चोपड़ा के अफेयर होने की खबरें सामने आईं। एक वक्त पर शाहरुख प्रियंका पर इतना ज़्यादा फिदा हो गए कि वो उन्हें बाकी हीरोइनो से ज़्यादा तरजीह देने लगे, यहां तक कि शाहरुख प्रियंका को बाकी प्रोड्यूसरों को रिकमेंड करने लगे।
विज्ञापन
3 of 9
फाइल
लेकिन गौरी इस पूरे वाकये पर चुप रहीं और इसे नज़रअंदाज़ करना ही ठीक समझा। शायद कहीं ना कहीं वो जानती थीं कि उनका कुछ बोलना आग में घी डालने के समान होगा। यही वजह है कि वो चुप रहीं पर उन्होंने शाहरुख का साथ नहीं छोड़ा।
4 of 9
फाइल
लेकिन सबसे शॉकिंग नज़ारा तब देखने को मिला जब शाहरुख ने अपनी फिल्म डॉन 2 के बाद अपने घर मन्नत पर पार्टी रखी और उसमें गौरी ने प्रियंका चोपड़ा को भी बुलाया। जहां सभी गौरी के इस कदम पर अभी शॉक में ही थे, उन्हें दूसरा झटका तब मिला जब उन्होंने प्रियंका और गौरी को एक-दूसरे के साथ खूब गपशप करते हुए देखा।
विज्ञापन
5 of 9
gauri khan
उन दोनों के बीच क्या बातचीत हुई ये तो पता नहीं चल पाया लेकिन इसके बाद प्रियंका ने शाहरुख से दूरियां बनानी शुरु कर दी औऱ शाहरुख भी संभल कर चलने लगे। जानकारों का कहना है कि उस बातचीत में गौरी ने प्रियंका को अपने पति से दूर रहने की धमकी भरी चेतावनी प्यार-प्यार में दे डाली।
विज्ञापन
6 of 9
gauri khan
दूसरी तरफ ये नज़ारा सभी को चौकाने वाला था, खासकर उन्हें जो शाहरुख और गौरी के रिश्ते के बीच दरार आने का इंतज़ार कर रहे थे और शाहरुख के साथ प्रियंका के अफेयर को खूब चटखारे लेकर देख रहे थे।
विज्ञापन
7 of 9
gauri khan
एक वक्त ऐसा भी आया जब शाहरुख और प्रियंका के बीच बढती नज़दीकियां गौरी को परेशान करने लगीं। उन्होंने अब अपने-आपको सभी से दूर कर लिया यहां तक कि एक-दो इवेंट्स में वो शाहरुख के बिना भी नज़र आईं।
8 of 9
क्या पर्दे पर भी होगा ये मैजिकल रीयूनियन!
- फोटो : Twitter/@iamsrk
दरअसल वो शाहरुख को को जता रही थी कि जल्द ही घर परिवार में लौट आए। और वही हुआ भी, गौरी का ये कदम शाहरुख को प्रियंका से दूर ले गया और शाहरुख फिर गौरी के करीब हो गए।