फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करीना और सैफ को साथ में देख शाहिद कपूर की हो जाती थी ऐसी हालत, खुद बताई थी सच्चाई

Fri, 10 May 2019 03:55 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shahid kareena
शाहिद कपूर और करीना कपूर की लव स्टोरी के बारे में तो हर कोई जानता होगा । दोनों ने एक-दूसरे को चार साल तक डेट किया था । करीना और शाहिद का ब्रेकअप बुरे मोड़ पर हुआ । शाहिद को इस दर्द भरे रिश्ते से निकलने में काफी समय लगा था । वहीं करीना को जल्द ही सैफ अली खान के रूप में नया प्यार मिल गया था ।
विज्ञापन

2 of 7
saif and kareena
ब्रेकअप के बाद शाहिद कपूर ने एक इंटरव्यू में अपना दर्द बयां किया था । शाहिद ने ये बात कबूली थी कि करीना और सैफ की साथ में तस्वीरें देख उन्हें बहुत दुख होता है । शाहिद ने कहा था, 'ये कहना खुद से बेइमानी होगी कि मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता। दोनों की साथ में तस्वीरें देखकर बहुत बुरा लगता है ।'
विज्ञापन

3 of 7
bobby deol kareena kapoor shahid kapoor
'मैं और कुछ कर नहीं सकता । लेकिन मुझे जीना होगा और इस परिस्थिति को झेलना होगा । मेरे पास इस रिश्ते की बहुत अच्छी यादें हैं । मैं सकारात्मकर सोच रहा हूं और खुश रहने की कोशिश करता हूं ।' बता दें कि शाहिद और करीना का ब्रेकअप फिल्म 'जब वी मेट' की शूटिंग के दौरान हुआ था । 

4 of 7
bobby deol kareena kapoor shahid kapoor
राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में शाहिद ने ये भी बताया था कि ब्रेकअप के समय 'जब वी मेट' को प्रमोट करना बहुत दुखदायी था । शाहिद कहते हैं, 'एक महीने तक मैं काफी परेशान रहा। मुझे अपनी पर्सनल फीलिंग को छिपाकर प्रोफेशनली काम करना था । मुझे किसी एक को चुनना था ।'
विज्ञापन

5 of 7
शाहिद कपूर और करीना कपूर खान
'मैं ये कर सकता था कि किसी मीडिया पर्सन से बात ना करूं और किसी से ना मिलूं। या फिर तीन हफ्ते तक ये सब झेलूं और अपनी फिल्म रिलीज होने का इंतजार करूं । 'मैंने अपने करियर को चुना । एक हीरो के तौर पर मेरे लिए ये बहुत जरूरी था । मुझे पूरा भरोसा था कि फिल्म हिट होगी । मेरे लिए ये बहुत मुश्किल था । मैं सहज महसूस नहीं कर रहा था लेकिन ये मेरा काम था और मुझे करना पड़ा ।'
विज्ञापन

6 of 7
शाहिद कपूर और करीना कपूर
'मुझे लगता है कि सबसे मुश्किल होता है इन चीजों पर बात ना करना । सबको हमारे रिश्ते के बारे में पता था । मुझे सबको चुप कराना जरूरी था । ये बहुत पर्सनल मुद्दा था । लोग इस पर बात करें और पेपर में छपे, ये सब ठीक नहीं है। ये दो लोगों के बीच की बात थी । लोगों के पास बहुत से सवाल थे और मैं उनका जवाब नहीं देना चाहता था ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shahid kapoor
बता दें कि अब शाहिद, मीरा कपूर के साथ अपनी शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं । उनके दो बच्चे मीशा और जैन हैं । वहीं करीना भी सैफ के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रही हैं । उनका बेटा तैमूर काफी चर्चा में रहता है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें