शाहरुख खान रील लाइफ में ही नहीं बल्कि रियल लाइफ में भी खूब रोमांटिक हैं। उनका सबसे बड़ा सपना उस दिन पूरा हुआ जिस दिन उनकी शादी गौरी खान से हुई।
शाहरुख गौरी से बेहद प्यार करते थे, लेकिन दोनों की राह में इतने रोड़े आए कि शाहरुख की जगह कोई और होता तो हिम्मत हार गया होता। लेकिन शाहरुख डटे रहे।
आपको जानकर हैरानी होगी कि गौरी के चक्कर में शाहरुख को एक रात रेलवे स्टेशन पर गुजारनी पड़ी थी और वहां मच्छरों और शराबियों की वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी।
ये भी पढ़ें - रोजा नहीं इस वजह से हुआ अमृता सिंह और सैफ में तलाक
विज्ञापन
2 of 6
शाहरुख खान
ये बात तब की है जब शाहरुख दिल्ली में थियेटर में काम करते थे। उस वक्त गौरी के साथ उनके प्यार के खूब चर्चे थे। कॉलेज में भी दोनों की जोड़ी खूब चर्चित थी। गौरी के पिता बहुत ही स्ट्रिक्ट थे। उन्हें जैसे ही शाहरुख और गौरी के अफेयर के बारे में पता चला तो तुरंत ही गौरी को मुंबई के रिश्तेदार के यहां रवाना कर दिया।
ये भी पढ़ें - अभिषेक को फ्लॉप कहने वाले जरूर देख लें ये फिल्में, बंद हो जाएगी जुबान
विज्ञापन
3 of 6
शाहरुख खान गौरी खान
शाहरुख को जब ये बात पता चली तो उनके होश ही उड़ गए। उन्हें लगा कि अब शायद उन्हें अपना प्यार नहीं मिल पाएगा। लेकिन उन्होंने फैसला कर लिया कि वो गौरी को पाकर ही रहेंगे।
बस फिर क्या था...गौरी के पीछे-पीछे शाहरुख भी मुंबई पहुंच गए।
मुंबई जाते वक्त उनकी मां ने शाहरुख को दस हजार रुपए दिए और कहा, 'जा बेटा, मेरी बहू को वापस ले आ।' मां से आशीर्वाद और पैसे लेकर शाहरुख मुंबई के लिए निकल पड़े।
ये भी पढ़ें - कभी खून बेचकर गुजारा करता था ये एक्टर, आज कमाता है अरबों
4 of 6
शाहरुख खान गौरी खान
यहां वो अपने एक दोस्त के घर में रहने लगे। रोजाना वो सुबह उठते और गौरी को ढूंढने निकल पड़ते। सुबह से रात और रात से सुबह.....शाहरुख बस गौरी का पता ही खंगालते रहते, लेकिन कोई राह नजर नहीं आई।
शाहरुख के पास कमाई को कोई जरिया तो था नहीं, मां ने जो पैस दिए थे वो भी धीरे-धीरे किराए में खत्म हो गए। ऊपर से दोस्त का घर छोड़ने की भी नौबत आ गई।
अब करें तो क्या करें ?
ये भी पढ़ें - मिलिए विद्या बालन की बहन से, साउथ में हैं इसकी हॉटनेस के जलवे
विज्ञापन
5 of 6
शाहरुख खान
शाहरुख मायूस हो गए। गौरी का कुछ अता-पता नहीं था और ऊपर से जो पैसे घर से लाए थे वो भी खत्म हो गए। आखिर शाहरुख ने फैसला किया कि वो रेलवे स्टेशन पर ही सोएंगे।
ये सोच वो रेलवे के प्लेटफॉर्म पर आ गए और वेटिंग रूम में सो गए।
लेकिन यहां मच्छरों ने काट-काटकर शाहरुख का बुरा हाल कर दिया। ऊपर से आस-पास शराब पीकर लोग सो रहे थे, उनसे भी शाहरुख की नींद उड़ गई। जैसे तैसे शाहरुख ने वो रात किसी तरह गुजारी।
ये भी पढ़ें - इन लोगों से धोखा खा चुके हैं सलमान खान, देखते ही खौल जाता है खून
एक दिन तो ऐसा भी आया जब शाहरुख के पास पैसे नहीं बचे और मजबूरन उन्हें अपने पसंदीदा कैमरा बेचना पड़ा।
आज शाहरुख बॉलीवुड पर राज कर रहे हैं और उनके पास किसी चीज की कोई कमी नहीं है। कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें अपना प्यार यानि गौरी भी मिल गईं थीं और आज वो गौरी और अपने बच्चों के साथ हंसी-खुशी जिंदगी बिता रहे हैं।
ये भी पढ़ें - शादीशुदा हीरो के प्यार में इस हीरोइन को चुकानी पड़ी थी भारी कीमत, अब है इस फिल्ममेकर की बीवी