फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शादी के बाद शाहरुख ने गौरी से छुपाई ये बात, अभिनेता ने खुद किया था खुलासा

Mon, 27 Apr 2020 11:21 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Gauri Khan and Shahrukh Khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान और गौरी खान बॉलीवुड के मोस्ट परफेक्ट और स्टाइलिश कपल हैं। जब शाहरुख, गौरी से पहली बार मिले थे उनकी उम्र महज 18 साल थी। दोनों की मुलाकात एक दोस्त के यहां पार्टी में हुई थी। जहां से दोनों की दोस्ती की शुरुआत हुई और फिर बात शादी तक पहुंचीं। क्या आप जानते हैं बादशाह खान ने हनीमून को लेकर गौरी से झूठ बोला था। लॉकडाउन में सितारों से जुड़ी थ्रोबैक तस्वीरें और किस्से खूब वायरल हो रहे हैं। ऐसे मे आज हम आपको शाहरुख और गौरी के हनीमून से जुड़ा एक किस्सा शेयर करते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
gauri khan, shah rukh khan - फोटो : file photo
साल 2019 में हुए एक अवॉर्ड शो के दौरान शाहरुख ने अपने हनीमून से जुड़ा एक राज बताया था। दरअसल अवॉर्ड शो में विक्की कौशल ने शाहरुख को एक तस्वीर दिखाई थी कि जो उनके हनीमून के दौरान ली गई थी। तस्वीर में शाहरुख और गौरी दोनों नजर आ रहे थे।
विज्ञापन

3 of 6
gauri khan, shah rukh khan - फोटो : file photo
तस्वीर देख शाहरुख ने कहा कि 'गौरी से मैंने वादा किया था कि हम हनीमून के लिए पेरिस जाएंगे लेकिन मेरे पास उस समय उतने पैसे नहीं थे। मैं काफी गरीब भी था। फिर मेरी फिल्म 'राजू बन गया जेंटलमैन' की शूटिंग दार्जलिंग में होनी थी, मैंने सोचा ये अच्छा मौका है। मैं गौरी को अपने साथ पेरिस बताकर दार्जलिंग ले गया।'

4 of 6
gauri khan, shah rukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी जैसी ही थी। शाहरुख को गौरी के माता-पिता को मनाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। आखिरकार 25 अक्टूबर 1991 में दोनों की शादी हो गई। 
विज्ञापन

5 of 6
shah rukh khan - फोटो : social media
शाहरुख खान लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 'जीरो' थी जो साल 2018 में आई थी। उनकी ये फिल्म फ्लॉप साबित हुई।  इसके बाद से शाहरुख ने अभी तक अपनी नई फिल्म का एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में ट्विटर पर #AskSRK सेशन के दौरान एक फैन ने शाहरुख से पूछा कि 'आप किस निर्देशक के साथ काम करना पसंद करेंगे? मार्टिन स्कॉर्सेस या क्रिस नोलन?' इस पर शाहरुख ने जवाब दिया, 'वाह, दोनों ही बहुत अच्छे हैं और मैं उनसे मिल चुका हूं लेकिन राजू अपना सा लगता है... नहीं?' उनके इस जवाब के बाद कहा जा रहा है कि शाहरुख निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ अगली फिल्म कर सकते हैं। वैसे पिछले कुछ समय से ऐसी खबरें भी आ रही थीं कि शाहरुख अगली फिल्म पर हिरानी के साथ चर्चा कर रहे हैं।

63 की उम्र अनिल कपूर ने बनाई ऐसी बॉडी, तस्वीरें देख सितारे भी बोले 'झक्कास'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें