फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब शाहरुख खान ने पूछी थी अंबानी के बेटे की पहली सैलरी, जवाब सुनकर किंग खान की भी बोलती हो गई थी बंद

Mon, 30 Nov 2020 01:04 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान, अनंत अंबानी - फोटो : इंस्टाग्राम
देश के सबसे बड़े उद्योगपति मुकेश अंबानी अपने परिवार की वजह से अक्सर चर्चा में रहते हैं। अंबानी परिवार का बॉलीवुड से संबंध भी काफी पुराना रहा है। बॉलीवुड के कई सितारे अंबानी परिवार के शादी या खास समारोह का हमेशा से हिस्सा रहे हैं। बॉलीवुड के कई कलाकार उनके समारोह में पहुंचकर काफी मस्ती भी करते हैं। आज हम आपको अंबानी परिवार के समारोह से जुड़ा खास किस्सा बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
अनंत अंबानी - फोटो : PTI
यह खास किस्सा साल 2017 का है और बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शाहरुख खान से जुड़ा हुआ है। दरअसल रिलायंस के 40 साल पूरे होने पर अंबानी परिवार ने गुजरात के जामनगर में एक कार्यक्रम का आयोजन किया था। इस कार्यक्रम में कई फिल्मी सितारों ने भी शिरकत की थी। वहीं इस पूरे कार्यक्रम के होस्ट अभिनेता शाहरुख खान थे। 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : instagram/iamsrk
कार्यक्रम को होस्ट करने के दौरान शाहरुख खान ने वहां मौजूद लोगों और अंबानी परिवार के बच्चों के साथ काफी मस्ती भी की। इतना ही नहीं उन्होंने आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ स्टेज पर जमकर डांस भी किया था। इस दौरान मुकेश अंबानी के दूसरे बेटे अनंत अंबानी ने शाहरुख खान को ऐसी बात बोली के किंग खान की बोलती बंद हो गई थी। 

4 of 5
अनंत अंबानी - फोटो : file photo
दरअसल कार्यक्रम में शाहरुख खान अनंत अंबानी को अपनी पहली सैलरी के बारे में बताते हैं और फिर उनसे उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछते हैं। इसके बाद अनंत अंबानी ऐसा जवाब देते हैं कि शाहरुख खान की बोलती बंद हो जाती है। शाहरुख खान अंनत अंबानी को बताते हैं कि उनकी पहली सैलरी 50 रुपये थी। उन्होंने वह पैसे पंकज उधास के म्यूजिक कंसर्ट में वॉलंटियर बनकर कमाए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान ने यह भी बताया कि वह अपनी पहली कमाई से ताजमहल घुमने गए थे। वहीं इसके बाद शाहरुख खान ने अंनत अंबानी से उनकी पहली सैलरी के बारे में पूछा जिसपर उन्होंने बहुत ही मजेदार जवाब दिया और किंग खान की बोलती बंद करती। अंनत अंबानी ने शाहरुख खान से कहा कि आप रहने दीजिए, अगर मैंने अपनी पहली सैलरी बता दी तो आप शर्मिंदा हो जाएंगे। शाहरुख यह बात सुनकर चुप हो जाते हैं और कार्यक्रम में मौजूद लोग हंसने लगते हैं। 

पढ़ें: भूले बिसरे सितारे: कभी ‘यंग अमिताभ बच्चन’ के नाम से मशहूर था ये एक्टर, आज अरबों के साम्राज्य का है मालिक
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें